फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Only 28,725 were processed till September 30.

Maharajganj News: गैस बुकिंग बंद हुई तो दौड़े उपभोक्ता, सात दिन में छह लाख ने करा डाली ई-केवाईसी

Thu, 08 Oct 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Only 28,725 were processed till September 30.
महराजगंज। जिले में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए दिवाली से पहले मुफ्त सिलेंडर की घोषणा और तेल कंपनियों की ओर से ई-केवाईसी में बढ़ाई गई सहूलियत का बड़ा असर देखने को मिला है। घोषणा के बाद जिले में ई-केवाईसी की रफ्तार कई गुना बढ़ गई है। महज सात दिन में यह आंकड़ा 5.94 लाख के लगभग पहुंच चुका है।
विज्ञापन

जनपद में उज्ज्वला के 2.54 लाख व सामान्य के 3.74 लाख गैस कनेक्शन धारक हैं। सब्सिडी लाभ के लिए सभी को 30 सितंबर तक ईकेवाइसी प्रक्रिया पूरी करनी थी लेकिन 30 सितंबर तक महज 28725 ने ही प्रक्रिया पूरी की जिसके बाद गैस कंपनियों ने शेष ऑनलाइन गैस सिलेंडर बुकिंग प्रक्रिया को एक अक्तूबर से ब्लॉक कर दिया।
विज्ञापन

बुकिंग ब्लॉक होते ही कनेक्शन धारकों ने ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने की प्रक्रिया तेज की और कंपनियों ने भी हेल्पलाइन नंबर व ऑनलाइन मोबाइल ईकेवाइसी की सहूलियत बढ़ाई जिसके बाद ईकेवाइसी कराने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता गया। महज सात दिन में यह 5.94 लाख तक पहुंच चुका है। इसके पीछे दिवाली पर निशुल्क सिलेंडर की घोषणा व मोबाइल फोन से ईकेवाइसी की सहूलियत ने रफ्तार देने का कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब घर बैठे हो रही ई-केवाईसी
30 सितंबर तक ई-केवाईसी के लिए उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी पर जाना पड़ता था, वहां बायोमेट्रिक मशीन से सत्यापन होता था। सर्वर डाउन और भीड़ के कारण प्रक्रिया धीमी थी। लेकिन अब कंपनियों ने मोबाइल एप से घर बैठे ई-केवाईसी की सुविधा दे दी है। उपभोक्ता इंडियन ऑयल वन, हेलो बीपीसीएल और एचपी पे जैसे आधिकारिक एप की सहूलियत देकर ग्राहकों के पंजीकृत मोबाइल नंबर से ही बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन पूरा करा रहे हैं। एजेंसी संचालकों के मुताबिक इसी वजह से ग्राफ तेजी से बढ़ा है।

गैस एजेंसी संचालक चंद्र जीत भारती ने बताया कि उनके यहां उज्ज्वला के महज 5 फीसदी के आसपास ग्राहकों की ईकेवाइसी ही शेप बची है वहीं सामान्य कनेक्शन धारकों का आंकड़ा भी 90 फीसदी को पार कर गया है।

कंपनियों ने जारी किया नंबर विकल्प
- इंडेन गैस रिफिल बुकिंग 7718955555
- मिस्ड-कॉल बुकिंग 8454955555
- व्हाट्सएप बुकिंग: 7588888824
- टोल-फ्री: 1800-2333-555

भारत गैस
- रिफिल बुकिंग 7715012345 - 7718012345
- मिस्ड-कॉल 7710955555
- टोल-फ्री: 1800-22-4344

एचपी गैस
- रिफिल बुकिंग 9493602222
- मिस्ड-कॉल 9493602222
- टोल-फ्री: 1800-233-3555

स्पीक अप
ईकेवाइसी न होने से कनेक्शन ब्लॉक होने से विभाग व गैस कंपनियों पर दबाव बढ़ा। उपभोक्ता भी सक्रिय हुए जिससे ई-केवाइसी ग्राफ तेज हुआ। यह इंतजाम अगर पहले होता तो तय समयसीमा में ही सब प्रक्रिया पूरी हो जाती।
-पशुपतिनाथ गुप्ता, संयोजक व्यापारी मोर्चा।
जो भी विकल्प ई-केवाइसी प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए पूर्ति विभाग व गैस एजेंसियां बता रही हैं वह सहूलियत पहले से है। प्रचार प्रसार तेज होने से लोगों को विकल्प तलाशने में मदद मिली।

- आत्माराम गुप्ता, सचिव रोटरी क्लब, महराजगंज।
बोले अधिकारी
30 सितंबर तक ई-केवाइसी न कराने वाले उपभोक्ताओं की कनेक्शन आईडी पेट्रोलियम कंपनियों ने ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद एक अक्तूबर से विभाग व एजेंसियों की ओर से प्रचार प्रसार तेज कराया गया। ई-केवाईसी की प्रक्रिया तेजी से उपभोक्ता घर बैठे पूरी कर रहे हैं। 15 अक्तूबर तक सभी उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी पूरी होगी यह अनुमान है।
- संतोष शाही, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed