{"_id":"62a4e1669ee27f092c346249","slug":"only-24-people-problemes-solve-in-236-maharajganj-news-gkp440007448","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना समाधान दिवस ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना समाधान दिवस ़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
236 में महज 24 जनसमस्याओं का हुआ निष्पादन
महराजगंज। जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनने के बाद निस्तारित करने का प्रयास किया गया। 236 में से सिर्फ 24 मामलों का निस्तारण मौके पर हुआ।
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने कोतवाली सदर व थाना चौक थाने में जन शिकायतों की सुनवाई की। सोनाडी गांव के रादुलारे, बरगदही गांव के राममिलन, बडहरा वैद्य के मुन्नीलाल ने बताया कि न्यायालय में भूमि का वाद लंबित है, लेकिन लेखपाल द्वारा विपक्षी को कब्जा दिलाने की कोशिश की जा रही है, जिसपर लेखपाल के कार्यों की जांच नायब तहसीलदार विवेकानंद दूबे को करने का निर्देश डीएम ने दिया।
नौतनवां थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में शनिवार को अपर आयुक्त (न्यायिक) गोरखपुर हरिओम शर्मा ने फरियादियों की फरियाद सुनी। इसमें कुल दस मामले आए, इनमें से तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अपर आयुक्त हरिओम शर्मा ने समाधान दिवस रजिस्टर की जांच की। इसमें कमियां मिलने पर उसे दुरुस्त कराने को कहा। इसके साथ ही रजिस्टर में अंकित जमीनी विवाद की जगह मामलों में संक्षिप्त विवरण लिखने तथा मामलों का निस्तारण हो जाने पर उसकी रिपोर्ट संलग्न करने का भी निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम दिनेश कुमार मिश्रा, सीओ धीरेंद्र कुमार उपाध्याय, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।