{"_id":"64e509f2c4d82d3c5c08fce9","slug":"onion-passed-after-depositing-duty-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-4375-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ड्यूटी जमा करने के बाद पास हुआ प्याज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ड्यूटी जमा करने के बाद पास हुआ प्याज
विज्ञापन
ड्यूटी जमा करने के बाद पास होने के बाद 33 गाड़ियां नेपाल के लिए रवाना हुईं
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। प्याज निर्यात पर 40 प्रतिशत ड्यूटी जमा करने के बाद व्यापारियों ने अपनी-अपनी गाड़ियां पास करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को करीब 33 गाड़ी ड्यूटी जमा करने के बाद पास हुई और नेपाल के लिए रवाना की गई। कुछ व्यापारियों ने संशोधन की आस में गाड़ियों को सोनौली बॉर्डर पर गोदाम लेकर खाली करा दिया है, तो कुछ गाड़ियां के व्यापारियों के ड्यूटी के पैसे नहीं देने के कारण खड़ी है।
मंगलवार से प्याज के व्यापारियों ने गाड़ियों को पास कराना शुरू कर दिया है। व्यापारियों का कहना है कि सरकार से मांग करते हुए गाड़ियों को पास करा कर खाली कराया जा रहा है, नहीं तो गाड़ियों में प्याज सड़ने लगेगा। व्यापारी सन्नी गुप्ता ने बताया कि ड्यूटी जमाकर 33 गाड़ियों को पास कराकर नेपाल भेजा गया। कुछ व्यापारी ड्यूटी जमा करने के लिए राजी नहीं हुए उन गाड़ियों को गोदाम में खाली करा दिया गया है। कुछ व्यापारियों की गाड़ियां अभी संशोधन के इंतजार में खड़ी है। नेपाल सहित अन्य देशों को प्याज निर्यात के लिए बिल मूल्य का 40 प्रतिशत ड्यूटी चुकाना पड़ रहा है। शनिवार को कस्टम सीबीआईसी ने नोटिफिकेशन जारी कर प्याज एक्सपोर्ट पर ड्यूटी लगा दिया था। टमाटर के बाद प्याज के बढ़ते दामों की आशंकाओं के बीच सरकार ने प्याज के निर्यात पर 40 फीसदी की कस्टम ड्यूटी लगा दी है। कस्टम अधीक्षक एसके पटेल ने बताया कि 33 ट्रक प्याज कस्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद निर्यात की अनुमति दी गई है।