फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One Nation One Tax makes business easier: Pankaj Chaudhary

वन नेशन वन टैक्स से व्यापार करना आसान : पंकज चौधरी

Mon, 15 Sep 2025 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
One Nation One Tax makes business easier: Pankaj Chaudhary
फरेंदा। कस्बे के एक मैरिज हॉल में रविवार को जीएसटी सुधार पर व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स के बाद पहली बार फरेंदा पहुंचे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि जीएसटी ने वन नेशन व टैक्स की अवधारणा को साकार किया है। इससे कारोबार करना आसान हुआ है और राज्यों की आय में भी वृद्धि हुई है। छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों को विशेष राहत दी गई है। कर रिटर्न भरने की प्रक्रिया को पहले से कहीं अधिक सरल बनाया गया है। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास तेजी से हो रहा है। पूर्व अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि जीएसटी रिफॉर्म्स के बाद किसानों को बड़ी राहत मिली है। कार्यक्रम का संचालन अरविंद मिश्रा ने किया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, अरुण शुक्ला, प्रमोद तिवारी, परमात्मा अग्रहरि, पूर्व अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने संबोधित किया।
विज्ञापन

शिक्षा मित्रों ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री को सौंपा आभार पत्र
महराजगंज। शिक्षक दिवस के दिन सरकार के मानदेय वृद्धि व कैशलेस उपचार की घोषणा का शिक्षामित्रों ने स्वागत किया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा मित्र संघ महराजगंज ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को आभार पत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता के नेतृत्व में सौंपे आभार पत्र में मुख्यमंत्री की घोषणा पर हर्ष व्यक्त किया गया। इस दौरान महेश सिंह जिला महामंत्री, ओमप्रकाश त्रिपाठी, हेमलता पाण्डेय, निर्भय पटेल, टुनटुन मिश्रा, दिलीप श्रीवास्तव, संतोष तिवारी अध्यक्ष सदर, शत्रुघ्न नायक महामंत्री व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed