{"_id":"90625f6c559a84e3d7ef1e39acf78f65","slug":"one-killed-in-accidents-10-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में एक की मौत,10 जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में एक की मौत,10 जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Tue, 29 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की रात अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक चालक की मौत हो गई और दस लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोनौली प्रतिनिधि के अनुसार राजस्थान के मेवादा जिले के सहकर्स निवासी चांद मोहम्मद ट्रक चालक था। सोमवार देर शाम वह ट्रक लेकर सोनौली बाॅर्डर के उस पार नेपाल के बेलहिया कस्टम पर गाड़ी खड़ी कर एक दूसरी ट्रक के पीछे सो गया।
कुछ देर बाद उसका चालक गाड़ी बैक करने लगा। वह चांद मोहम्मद को देख नहीं सका और कुचल दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला।
सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार की रात नौ बजे बजे कोठीभार निवासी विशाल मद्धेशिया,बल्लू मद्धेशिया, बसंत जायसवाल, संतोष गुप्ता,गब्बर व चालक व गाड़ी मालिक चुलबुल दुबे रोडवेज बस स्टैण्ड से खाना खाकर वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
जैसे ही वो बाइपास पहुंचे सुनसान सड़क देख गाड़ी चला रहे चुलबुल ने गति को तेज कर दी। आगे मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित हो गयी और सड़क के किनारे एक बिजली के खम्भे से टकरा गयी। जिसमे चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र पर पहुंचाया गया।
जहां चिकित्सकों ने विशाल मद्धेशिया, बल्लू मद्धेशिया व संतोष गुप्ता की स्थिति बिगड़ती देख तुरंत मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
अड्डा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार खोरिया बाजार से लक्ष्मीपुर की ओर जा रही टैंपो करैलिया गॉव के पास अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। उसमें सवार सात लोग चोटिल हो गए। टेंपो मे सवार सावित्री राधिका, दुखी, रोजन, करन समेत छह लोगों को चोटें लगी हैं।झ खुशहालनगर प्रतिनिधि के अनुसार घुघली थाना क्षेत्र के खानापुर निवासी अशोक पांडेय अपनी पत्नी के साथ बाइक से घर जा रहे थे। उसी थाना क्षेत्र के भुवना गांव के पास बाइक लेकर अनियंत्रित हो गए। जिससे दोनों को गंभीर चोट लगी।