{"_id":"628d2b474073ee431d6ddcac","slug":"one-died-in-two-byke-accident-maharajganj-news-gkp4380250146","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक की आमने-सामने भिडंत में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइक की आमने-सामने भिडंत में एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बाइक की टक्कर, एक व्यक्ति की मौत
पनियरा (महराजगंज)। मौलागंज-चौरी चौराहे पर मंगलवार शाम पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गईं। बबलू निषाद (32) निवास बासपार बैजौली से ससुराल पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रतनपुरवा मोटरसाइकिल से जा रहे थे। सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। बबलू की मौके पर मौत हो गई। दूसरी बाइक चालक फरार हो गया। लोगों के मुताबिक, बाइक चालक हेलमेट नहीं पहना था। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
तेज रफ्तार के कारण हादसे में जान गंवा रहे युवा
फरेंदा ( महराजगंज)। सड़क हादसों में सबसे अधिक जान गंवाने वाले युवाओं की होती है। तेज रफ्तार में खुद को भूल जाते हैं कि उनके कंधे पर परिवार की जिम्मेदारी भी है। यातायात नियमों के पालन में लापरवाही बरतते हैं। इसका नतीजा होता है कि असमय काल के गाल में समा जाते हैं। एक माह के भीतर अगर देखा जाण् तो युवा तेज रफ्तार के चक्कर में जान दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार एक माह के भीतर चार युवाओं की मौत हो चुकी है तथा करीब 24 से अधिक युवा घायल हुए हैं। यातायात नियमों के मुताबिक बिना हेलमेट पहने बाइक चलाना व सीट बेल्ट के प्रयोग के बिना चार पहिया वाहन चलाना सबसे अधिक यात्रा जोखिम भरा होता है।
केस नंबर एक-
12 मई को उत्तरी बाईपास के समीप ट्रेलर की चपेट में आने से कोल्हुई निवासी अभिषेक की मौत हो गई। साथ के ही साहिल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अनियंत्रित ट्रेलर ढाबे में घुस गया था। इसमें दो अन्य लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
केस नंबर दो-
13 मई को गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर तेज रफ्तार बाइक पिकअप की चपेट में आ गई। इसमें बाइक सवार युवक रामकृतेष की मौत हो गई थी।
केस नंबर तीन-
फरेंदा-बृजमनगंज मार्ग पर अनियंत्रित बाइक से गिरने से कैंपियरगंज क्षेत्र के ऋषिकेश व राहुल की मौत हो गई थी।
केस नंबर चार-
15 मई को दो बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, 17 मई को बाइक से गिर कर छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
कोट
बाइक चालकों को हेलमेट पहन बाइक चलाने के लिए हमेशा जागरूक किया जाता है। यातायात के नियमों का पालन करें। बाइक चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें। हेलमेट को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
-कोमल प्रसाद मिश्र, सीओ फरेंदा