{"_id":"6202ad9e8df7930300348ef8","slug":"one-candidate-nominate-maharajganj-news-gkp4263224110","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्दलीय प्रत्याशी ने किया नामांकन, 13 ने खरीदा नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्दलीय प्रत्याशी ने किया नामांकन, 13 ने खरीदा नामांकन पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्दलीय प्रत्याशी ने किया नामांकन, 13 ने खरीदा नामांकन पत्र
- नौतनवां विधानसभा क्षेत्र में हुआ नामांकन, जिला स्तरीय जिम्मेदारों की देखरेख में दुरुस्त की गई है व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नामांकन प्रक्रिया के तहत जिले में मंगलवार को नौतनवां विधानसभा में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सोनू सिंह ने नामांकन किया। सभी पांच विधानसभाओं में कुल 13 लोगों ने नामांकन पत्र भी खरीदा है।
नौतनवां विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी रामसजीवन मौर्य ने बताया कि चौथे दिन निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सोनू सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया, वहीं सपा प्रत्याशी के रूप में कुंवर कौशल सिंह, निषाद पार्टी से ऋषि त्रिपाठी व निर्दल प्रत्याशी के रूप में श्वेता सिंह ने नामांकन पत्र खरीदा। पनियरा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी मदन मोहन वर्मा ने बताया कि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सपा से कृष्णभान सिंह तथा निर्दलीय प्रत्याशी जयप्रकाश तिवारी, बृजेश व हरी नरायन ने नामांकन पत्र खरीदा। फरेंदा विधानसभा के सहायक निर्वाचन अधिकारी वाचस्पति सिंह ने बताया कि फरेंदा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी व निर्दल प्रत्याशी के रूप मेें विनोद ने नामांकन पत्र खरीदा। सदर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि सदर (सुरक्षित) विधानसभा से लोक जनशक्ति पार्टी से वीरेेंद्र कुमार व भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के रामकेवल ने पर्चा खरीदा। सिसवां विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश मिश्रा ने बताया कि सिसवां से लोक जनशक्ति पार्टी से रघुवंश मणि तथा विकासशील इंसान पार्टी से दीनानाथ ने नामांकन पत्र खरीदा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि चौथे दिन कुल 13 नामांकन पत्र की बिक्री हुई है।
-------------------
प्रशासनिक जिम्मेदार के नेतृत्व में तैनात रहे पुलिसकर्मी
नामांकन प्रकिया को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को चौथे दिन राष्ट्रीय राजमार्ग 730 से लेकर नामांकन कक्ष तक प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों की व्यवस्था की गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग के पास जिला कृषि रक्षा अधिकारी हिमांचल सोनकर, साहू जी की प्रतिमा के पास भूमि संरक्षण अधिकारी रविशंकर पांडेय, गेट नंबर चार पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र तथा गेट नंबर पांच पर जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस विभाग के जिम्मेदार तैनात किए गए हैं, जो संपूर्ण नामांकन प्रकिया को बेहतर ढंग से संपन्न कराएंगे।