{"_id":"617d99d0c23ae0494973e3bc","slug":"one-byker-injured-maharajganj-news-gkp4148603116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आने से बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
परतावल ( महराजगंज)। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के पिपरपाती चौराहे पर गत शुक्रवार देर रात महराजगंज से गोरखपुर जा रहे बाइक सवार को पिपरपाती चौराहे के समीप सामने से आ रही कार की चपेट में आ गया जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने बताया वह हेलमेट पहने थे।
जानकारी के अनुसार श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के पिपरपाती चौराहे के समीप महराजगंज से गोरखपुर जा रहे बाइक सवार अमित द्विवेदी (48) निवासी मानपुर फतेजी थाना अवताव जिला सिवान बिहार को सामने से आ रही कार की चपेट में आ गए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। वहां से डाक्टरों ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। कार चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया। इंस्पेक्टर आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मौके पर पहुंच कर घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजवा दिया गया है तथा परिजनों को भी सूचना दी गई है। घायल व्यक्ति एक प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करता है। इसी सिलसिले से यहां पर आया हुआ था। इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। संवाद
पिकअप की चपेट में आने से दो लोग घायल
धानी बाजार। बृजमनगंज से धानी की तरफ आ रही पिकअप की चपेट में आने से कटहवा पुल के पास मोटर साइकिल सवार समेत दो लोग घायल हो गया। घायलों को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी ले जाया गया। शनिवार को नेपाल के भरथापुर जिला रूपनदेही निवासी शकंर (60) अपने छोटे भाई हरीचरन (50) के साथ मोटरसाइकिल से संतकबीरनगर जिले के बखिरा बाजार स्थित अपने किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे। जैसे ही वह धानी बाजार के कटहवा पुल के समीप पहुंचे। पीछे से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। चौकी इंचार्ज धानी मंगल सिंह ने तहरीर नहीं मिलने की पुष्टि की।