{"_id":"5aff27724f1c1bd5408b65d1","slug":"on-the-first-side-worshipers-demanded-aman-s-prayer","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले जुमा पर रोजेदारों ने मांगी अमन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले जुमा पर रोजेदारों ने मांगी अमन की दुआ
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Sat, 19 May 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
पहले जुमा पर रोजेदारों ने मांगी अमन की दुआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। रमजान के पहले जुमे पर शुक्रवार को रोजेदारों ने सामूहिक नमाज अदा किया। पहले जुमे की नमाज पढ़ने के लिए काफी संख्या में लोग मस्जिदों में जुटे।
पहले जुमे पर शहर की जामा मस्जिद के अलावा सक्सेना चौक मस्जिद, डाक घर के पास मस्जिद, अमरुतियां मस्जिद, गबडुआ मस्जिद में काफी लोग जुटे। पहले जुमे की नमाज में तकरीर की गई और वतन में अमन व तरक्की के लिए अल्लाह से दुआ मांगी गई। कई मस्जिदों में शुक्रवार को रमजान के पहले जुमे पर वाराणसी में हुए हादसे में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए भी दुआ मांगी गई। इस बाबत मौलाना मोईनुद्दीन कादरी का कहना था कि रमजान महीना काफी पवित्र महीना है। इसमें लोग अपने लोगों की सलामती के साथ आम लोगों की तरक्की के लिए दुआ मांगते हैं। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से मांगी दुआ को अल्लाह कबूल कर मन्नतें पूरी करते हैं।