फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   on bakrid preyar to god

उत्साह से मनी बकरीद,नमाज अदा कर दुआएं मांगी

Wed, 14 Sep 2016 12:42 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Wed, 14 Sep 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
on bakrid preyar to god
बकरीद - फोटो : ‌अमर उजाला
महराजगंज। ईद-उल-अजहा यानी बकरीद  जिले में मंगलवार को धूम धाम से मनाया गया है। इस दौरान  मुस्लिम समाज के लोग मस्जिदों में नमाज अदा कर  सलामती की दुआ मांगी। नमाज के दौरान ईदगाहों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन


 जिले के विभिन्न मस्जिदों में नमाज पड़ा गया । जामा मस्जिद, तहसील गेट के सामने  स्थित मस्जिद, मऊपाकड़ स्थित मस्जिद सहित कई मस्जिदों में नमाज अदा की  गई। बकरीद में किसी तरह की अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन चुस्त  दुरूस्त रहा। नगर के चौराहे से लेकर सभी संवेदनशील जगहों पर पुलिस मौजूद  रही।
विज्ञापन


डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह व एसपी भारत सिंह यादव जिले के विभिन्न  स्थानों का दौरा करके जायजा लेते रहे। निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार बकरीद पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर मंगलवार को क्षेत्र की सुरक्षा  व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे डीएम व एसपी ने थाना परिसर में मातहतों को  आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अड्डा बाजार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में बकरीद का पर्व शांति पूर्वक श्रद्धा के साथ  मनाया गया। पुलिस की मौजूदगी में सुबह ईदगाहों मे नमाज अदा की गई। अड्डा बाजार, सिंहपुर, भैसहियां पाठक, बनवाटारी, पड़रहवां, बैरवां  बनकटवां, कौलहीं एवं बैरिया के ईदगाहों पर नमाज अदा की गई।


 बृजमनगंज प्रतिनिधि के अनुसार नयनसर के सोनौली, हरसहायपुर, बंजरहा  सिकरी, बहदुरी, बृजमनगंज,  फुलमनहा, लेहड़ा, दुबौलिया,   बदलबाग, महुलानी,  आदि ईदगाहों में कही सुबह  साढ़े सात बजे तो कहीं आठ बजे अदा की गयी। नमाज पढ़ने के बाद एक दूसरे को  मुबारक बाद दिए। बारगाह में अमन चैन के लिए दुवाएं  मांगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed