{"_id":"5c27c85dbdec2257235e6c25","slug":"observe-the-dirt-cdo-in-the-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में गंदगी देख सीडीओ नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में गंदगी देख सीडीओ नाराज
Sun, 30 Dec 2018 12:47 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण में गंदगी देख सीडीओ नाराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। मुख्य विकास अधिकारी राम सिंहासन प्रेम ने शनिवार को विकास भवन स्थित तीन कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीनों कार्यालयों में गंदगी व निष्प्रयोज्य सामान बेतरतीब रखे दिखे। इस पर मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों से नाराजगी जाहिर करते हुए एक सप्ताह में कार्यालय सफाई कराकर बेतरतीब रखे सामानों को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने सबसे पहले मत्स्य विभाग तथा इसके बाद बाल विकास विभाग एवं कृषि विभाग कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान तीनों कार्यालयों में गंदगी मिली। कार्यालय कक्ष में ही स्टोर बनाकर निष्प्रयोज्य सामानों को बेतरतीब ढंग से रखे गए थे। आलमारी पर कबाड़ पाए गए। उन्होंने बताया कि कुर्सियों पर धूल जमी मिली। सीडीओ ने कहा कि कार्यालयों की स्थिति देख कर ऐसा लगा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने आलमारी, कुर्सी एवं कक्ष की सफाई कई दिनों से नहीं की है। उनका कहना था कि कार्यालयों में यह स्थिति अत्यंतआपत्तिजनक है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को एक सप्ताह में कार्यालयों की साफ सफाई व सामानों को सुव्यवस्थित ढंग से रखवाने के निर्देश दिए गए।