फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   oath for national integrity

देश की एकता व अखंडता का लिया संकल्प

Wed, 01 Nov 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Nov 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
oath for national integrity
जिला मुख्यालय पर भाजपा ने रन फार यूनिटी का आयोजन किया। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
महराजगंज। मंगलवार को जिले में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। कहीं रन फार यूनिटी तो कहीं गोष्ठी का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने सरदार पटेल के जीवन दर्शन पर चर्चा कर उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण का करने का संकल्प लिया। स्कूलों-कालेजों में कार्यक्रम हुए। सरकारी दफ्तरों में भी गोष्ठी हुई। कलेक्ट्रेट, विकास भवन और एसपी कार्यालय पर कर्मचारियों ने दायित्व निर्वहन निष्ठा व ईमानदारी से करने और देश की एकता अखंडता को  बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में डीएम वीके सिंह, कार्यालय पर एसपी आरपी सिंह, तहसील में एसडीएम और विकास भवन में सीडीओ रामसिंहासन प्रेम ने देश की एकता अखंडता बनाए रखने का संकल्प दिलाया। डीएम ने जिला अस्पताल में मरीजों में फल वितरित किया।  कलक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी में डीएम वीके सिंह ने सरदार पटेल के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। आजादी के वक्त देश के अंदर बंटी रियासतों को एकजुट करने में सरकार का पटेल का योगदान अहम रहा।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने रन फार यूनिटी का आयोजन किया। भाजपा कार्यालय पर गोष्ठी में जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, अरुणेश शुक्ला, राजेश मद्धेशिया, अभिषेक श्रीवास्तव, ओपी पटेल, प्रदीप गौड़ आदि मौजूद रहे।                
विज्ञापन
विज्ञापन

                   
जवाहर लाल नेहरु पीजी कॉलेज में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 142 वीं जयंती मनाई गई सरदार पटेल की प्रतिमा पर प्राचार्य प्रेमचंद पटेल, मुख्य नियंता डा. महेश मणि त्रिपाठी  ने माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में लौह पुरुष के द्वारा किए गए कार्यो की चर्चा की और कहा कि सरदार पटेल नहीं होते तो शायद भारत की 562 रियासतें  एक नहीं हो पाती सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता के प्रतीक एवं आधुनिक भारत के निर्माता थे।

पं. दीन दयाल इंटर कालेज में कार्यक्रम का़ आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य रामइन्द्र चक्रवती, आनंद प्रकाश राव, जितेन्द्र वर्मा, एसएन पाण्डेय, अशोक तिवारी, मनोज तिवारी, वासुदेव, प्रतिभा सिंह, सोनी यादव के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे। कार्मल हाई धेनवां धनेई स्कूल में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। बच्चों द्वारा रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य ्सिस्टर जोइसी ने सरदार पटेल के सिद्धांतो को आत्मसात करने पर बल दिया। सेंट जोसफ स्कूल में एकता के लिएदौड का आयोजन हुआ।

 शांति बाल विद्या मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सरदार पटेल जयंती मनाई गई। संरक्षक अंकुर कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य अंगद सिंह, अंगद पाण्डेय, विपि शर्मा, हरिओम, सीमा श्रीवास्तव, सुनीता पटेल, शैलेष पटेल के आदि मौजूद रहे। नेहरूयुवा केन्द्र की ओर से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। एपीएस के प्रबंधक अनूप चौधरी, यशवंत, नितिश, कन्हैया, गिरिजेश, प्रदीप, नागमणि,श्पूजा, रूची, राकेश कुमार पटेल आदि मौजूद रहे।


राजबहादुर सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमहां में रामअवध यादव, ओम प्रकाश, सुभाष, मंजू, नेहा, प्रियंका, अनामिका, विपिन आदि गोष्ठी के दौरान मौजूद रहे। जनता दल यूनाईटेड के जिला ईकाई पदाधिकारियों ने सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती पर  किसान सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में संगठन की मजबूती के भिलए पार्टी के नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया।                               
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed