फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nutritious committee members trained

पोषण समिति के सदस्य किए गए प्रशिक्षित

Fri, 18 Jan 2019 12:35 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 18 Jan 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
Nutritious committee members trained
पोषण समिति के सदस्य किए गए प्रशिक्षित - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य एवं पोषण समिति के सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुुआ इसमें तीन ग्राम पंचायतों के ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में सदस्यों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी सुविधाओं, उनके दायित्वों एवं कार्यों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर (बीसीपीएम) लवली वर्मा ने सबसे पहले पंचायत सदस्यों को समिति के उद्देश्य को जानकारी दी। कहा कि समिति के सदस्य ग्राम पंचायतों में खुली बैठक आयोजित कर ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दें तथा जागरूकता पैदा करें। समिति के सदस्यों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति उनकी जिम्मेदारी भी बताई गई।स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने समिति के सदस्यों को अपने गांवों के लोगों को टीकाकरण एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। ताकि ग्रामीणों को स्वच्छता के साथ ही पोषण संबंधी जानकारी मिल सके। पहले दिन जिन ग्राम पंचायतों के समिति के लोगों को प्रशिक्षित किया गया, उनमें ग्राम पंचायत बड़हरा राजा, केवलापुर तथा विजयपुर के लोग शामिल रहे। प्रशिक्षण में ग्राम प्रधान ओमप्रकाश मौर्य, चंद्रजीत, मूरत के अलावा फूलमती, रंभादेवी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed