{"_id":"62659811c4e1bc6aba3b4d55","slug":"nursing-home-seel-maharajganj-news-gkp4345326169","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापा में नीजी अस्पताल एवं ओटी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापा में नीजी अस्पताल एवं ओटी सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला मरीजों को जिला अस्पताल भेज नर्सिंग होम को किया सील
घुघुली (महराजगंज)। स्थानीय कस्बे में रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने छापा डालकर अवैध रूप से संचालित दो निजी अस्पताल को सील कर दिया। एक अस्पताल में भर्ती महिला मरीजों को अधिकारियों ने जिला अस्पताल भिजवाकर सील कर दिया, जबकि दूसरे अस्पताल में गड़बड़ी मिलने पर आपरेशन थियेटर को सील कर दिया गया।
एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, जिला समन्वयक आदित्य पांडेय ने टीम के साथ घुघुली में छापा डालकर अवैध अस्पतालों के विरुद्ध कार्रवाई की। टीम ने दोपहर में घुघुली नगर के ढोढ़ीला चौराहा कप्तानगंज रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में छापा डाला। मौके पर कोई डॉक्टर नहीं मिला। जांच में दो महिला मरीज मिलीं। जिसमें एक सिसवा बाजार और दूसरी खड्डा की रहने वाली हैं। एम्बुलेंस बुलाकर दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल भेजकर हास्पिटल को सील कर दिया।
नगर के ढोढ़ीला चौराहा सीएचसी रोड पर स्थित एक हॉस्पिटल पर टीम पहुंची। ओटी (आपरेशन थियेटर) में गंदगी मिली। इस पर ओटी को सील कर दिया गया। ओपीडी रूम से कई जरूरी कागजात अपने कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि जनपद में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद घुघुली नगर में फर्जी तरीके से बिना पंजीकरण चल रहे दो अस्पतालों पर कार्रवाई की गई है।