फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   NRLM women will become self-reliant by selling fertilizers, seeds and pesticides of FPO.

Maharajganj News: एफपीओ के खाद, बीज, कीटनाशक बेचकर आत्मनिर्भर बनेंगीं एनआरएलएम की महिलाएं

Sat, 03 Jan 2026 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
NRLM women will become self-reliant by selling fertilizers, seeds and pesticides of FPO.
500 समूह महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित
विज्ञापन

सदर में एनआरएलएम टीम का सर्वे प्रारंभ
एफपीओ से जुड़कर आय बढ़ाएगी आधी आबादी
महराजगंज। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाएं अब एफपीओ से जुड़कर आने वाले दिनों में आय बढ़ाती नजर आएंगी। 500 समूह महिलाओं को जोड़ने के सर्वे में इन दिनों टीम जुटी हुई हैं।
सदर बीएमएम मनोज व शेषनाथ मौर्या ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाएं एफपीओ (फार्मर प्रोड्यूशर ऑर्गनाइजेशन) से जुड़ेंगी। एनआरएलएम की ओर से सभी एफपीओ को कृषि कार्य करने वाली महिला किसान सदस्य बनाई जानी हैं। इसका सर्वे सदर ब्लॉक में प्रारंभ किया गया है। सदर ब्लॉक से 500 महिला सदस्य जोड़ने का लक्ष्य है।महिला किसानों को सदस्य बनाकर उन्हें उचित मूल्य पर खाद, बीज, कीटनाशक व कृषि उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। सदस्य महिलाएं अन्य किसानों को सामान की बिक्री करा सकेंगी। बिक्री पर उन्हें कमीशन मिलेगा।
विज्ञापन

वर्जन
सदर ब्लॉक में कुल 1146 आजीविका समूह संचालित है। इनमें से कृषि क्षेत्र की बेहतर समझ वाली समूह सदस्यों को एफपीओ से जोड़कर लाभ दिलाने का सर्वे प्रभावी है। यह उनकी आय सृजन का माध्यम बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नागेंद्र देव पांडेय, एडीओ आईएसबी सदर।
-------
कृषि एफपीओ में महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश हैं। सदर ब्लॉक के लिए इसे प्रभावी किया गया है। पूर्ण होने के बाद अन्य ब्लॉक में भी क्रमश: सर्वे चयन शुरू होगा।
-मो. जाकिर, उपायुक्त एनआरएलएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed