फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   NRHM workers demads Seven demand

स्वास्थ्यकर्मियों का धरना----------

Wed, 01 Dec 2021 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
NRHM workers demads Seven demand
सात सूत्री मांगों के लिए स्वास्थ्य कर्मियों ने दिया धरना
विज्ञापन

महराजगंज। प्रदेश संगठन के आह्वान पर एनआरएचएम कर्मियों द्वारा अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सात सूत्री मांग को लेकर जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर लगातार दूसरे दिन बुधवार को धरना दिया। सदर समेत सभी ब्लॉकों में भी स्वास्थ्यकर्मियों ने धरना देकर मांगें उठाईं।
सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित धरने में जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव शर्मा व डॉ. रामानंद सागर ने कहा कि जब तक समान कार्य समान वेतन, रिक्त पदों पर समायोजन, सातवें वेतन का लाभ सहित सात सूत्री मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, उनका विरोध जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में एनएचएम कर्मी मौजूद रहे। सिसवां प्रतिनिधि के अनुसार एनआरएचएम स्वास्थ्यकर्मियों ने बुधवार को भी कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। डॉ. आशुतोष पटेल व प्रदीप चौरसिया ने कहा कि वर्तमान सरकार एनआरएचएम कर्मियों के बहाली के वादे को भूल गई। जबकि हम एनआरएचएम कर्मी स्वास्थ्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचने में अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। अभी तक हम लोगों को कोई भी सुविधाएं मुहैया नहीं कराई गई और न ही हमारे मानदेय में ही कोई वृद्धि किया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान रमेश विश्वकर्मा, अविनाश सिंह, डॉ. नन्दनी सिंह, शिवानन्द उपाध्याय, मनोज दुबे, प्राची, नेहा, किरण सिंह, जेबा, शहनाज आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। परतावल प्रतिनिधि केे मुताबिक बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह के नेतृत्व में एकत्रित हुए स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगों को नहीं मान लेती, तब तक अनिश्चितकालीन धरना व कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस दौरान मनीष, डॉ. मानसिंह, डॉ. घनश्याम कुमार गुप्ता, डॉ. घनश्याम, डॉ. एएन मिश्रा, संजीव सिंह, निभा, अल्का, सावित्री यादव, संध्या कुशवाहा,संध्या देवी, रेणु, प्रतिभा सिंह, विभा शुक्ला, प्रीति चौहान, प्रीति सिंह, दिव्यांशी तिवारी, तृप्ति चौधरी समेत बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निचलौल प्रतिनिधि के मुताबिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मचारी डॉ. अंजली सिंह, डॉ. कालिंदी सिंह, उमेश चंद यादव, परमेश्वर शाही, विजय लक्ष्मी तिवारी, जितेंद्र पटेल, मोनिका, राधा, संगीता, ममता, फातिमा शाह, संध्या, अंबरीश ने धरने के दौरान कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी। उनका विरोध जारी रहेगा। इसी क्रम में नौतनवां, बहादुरी, धानी, पनियरा, घुघली, मिठौरा समेत अन्य चिकित्सालयों में स्वास्थ्य कर्मियों ने सात सूत्री समस्याओं को लेकर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed