फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Now the effect of weekend lockdown is not visible

अब वीकेंड लॉकडाउन का नहीं दिखता असर

Sat, 10 Jul 2021 06:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
Now the effect of weekend lockdown is not visible
अब वीकेंड लॉकडाउन का नहीं दिखता असर
विज्ञापन

कोविड गाइडलाइन की खुले आम उड़ रहीं धज्जियां
महराजगंज। वीकेंड लॉकडाउन का असर जिले में अब नहीं दिखता। कमोवेश सभी दुकानें खुली रहती हैं। सड़क पर भी चहल-पहल सामान्य दिनों की तरह रहता है। कोविड गाइडलाइन की धज्जियां भी उड़ाई जाती हैं। इन्हें रोकने-टोकने वाला कोई नहीं है।

हालांकि सक्सेना चौक पर पुलिस लोगों से पूछताछ करती दिखी। कुछ दुकानें बंद रहीं। कॉलेज, फरेंदा व गोरखपुर रोड पर पुलिस भ्रमण करती नजर आई। जिले के अन्य स्थानों पर भी वीकेंड लॉकडाउन का असर नहीं दिखा। नौतनवां संवाद के अनुसार वीकेंड लॉकडाउन का स्थानीय कस्बे में शनिवार को कोई असर देखने को नहीं मिला। नगर के चौक-चौराहों एवं बाजारों में दुकानें खुली रहीं। लोग आते-जाते दिखे। दोपहर में धूप कड़ी के कारण लोगों की भीड़ थोड़ी कम दिखी। एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल ने बताया कि वीकेंड लॉकलाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। अगर कहीं लापरवाही दिख रही है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed