फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Notice to DMM and BMM

लक्ष्य पूरा न करने पर डीएमएम व बीएमएम को कारण बताओ नोटिस जारी

Fri, 01 Jul 2022 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Notice to DMM and BMM
लक्ष्य पूरा न करने पर डीएमएम व बीएमएम को कारण बताओ नोटिस जारी
विज्ञापन

महराजगंज। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 100 दिन के कार्ययोजना के तहत समूह गठन व खाता खोलने के लक्ष्य को पूरा न करने वाले जिला मिशन प्रबंधक (डीएमएम) व सभी 12 ब्लॉक मिशन प्रबंधक (बीएमएम) को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। उपायुक्त स्वत: रोजगार ने सभी को निर्देशित किया है कि वे 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। यह भी कहा कि संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने की दशा में उनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई के लिए मिशन निदेशक को पत्र भेजा गया है।

100 दिन की कार्य योजना के तहत मिशन के जिम्मेदारों ने जिले व ब्लॉक स्तर के जिम्मेदारों को लक्ष्य प्रदान किया गया था। मानक के मुताबिक लक्ष्य की प्राप्ति न किए जाने पर जिला मिशन प्रबंधक संतोष कुमार भारती के साथ ही ब्लॉक मिशन प्रबंधक के रूप में तैनात बृजमनगंज के दिनेश कुमार, धानी के विपिन सिंह, सदर के राधेश्याम, मिठौरा की प्रतिभा सिंह, लक्ष्मीपुर के अशोक कुमार, घुघली के अंशुमान यादव, नौतनवां के अरुण मिश्रा, निचलौल के धनंजय साहू, पनियरा के विनेश कुमार, परतावल के अभय मिश्र, सिसवा के उपेंद्र राज एवं फरेंदा के राजू प्रसाद को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उपायुक्त स्वत: रोजगार जगदीश त्रिपाठी ने बताया कि जिला व ब्लॉक मिशन प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed