फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Notice on tax related irregularities in three villages

Maharajganj News: तीन गांवों में कर संबंधी अनियमितता पर नोटिस

Thu, 19 Feb 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Notice on tax related irregularities in three villages
परतावल। राज्य कर विभाग ने विकास खंड परतावल की तीन ग्राम पंचायतों में कर संबंधी अनियमितताओं के मामले में नोटिस भेजकर सूचना मांगी है। यह कार्रवाई भारत में लागू जीएसटी व्यवस्था के तहत की जा रही है।
विज्ञापन

कार्यालय उपायुक्त राज्य कर, खंड-1 महराजगंज ने 12 फरवरी 2026 को जारी पत्र में ग्राम पंचायत अधिकारी कम्हरिया खुर्द, पिपरा लाला और रामपुर चकिया को निर्देशित किया है कि वे वर्ष 2021-22, 2022-23, 2023-24 और 2024-25 के दौरान की गई सामग्री खरीद और भुगतान से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं। पत्र में बताया गया है कि आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि परफॉर्मेंस ग्रांट योजना के तहत चयनित ग्राम पंचायतों में सामग्री भुगतान के समय 4 प्रतिशत टीडीएस (जिसमें 2 प्रतिशत इनकम टैक्स, 1 प्रतिशत सीजीएसटी और 1 प्रतिशत एसजीएसटी शामिल) की कटौती तो की गई लेकिन उसे सरकारी खाते में जमा नहीं किया गया और जीएसटीआर-7 रिटर्न भी दाखिल नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा वर्ष 2025-26 में भी सामग्री खरीद पर टीडीएस कटौती कर सरकारी खाते में जमा न करने की बात सामने आई है। विभाग के अनुसार, ऐसा करना वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है और इससे सरकारी राजस्व को नुकसान होता है। पत्र में यह भी कहा गया है कि इस मामले में ग्राम पंचायत सचिव और प्रधान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

उपायुक्त कार्यालय ने ग्राम सभा से यह भी जानकारी मांगी है कि संबंधित वर्षों में किन-किन फर्मों को भुगतान किया गया, उनका नाम-पता, जीएसटी नंबर, भुगतान की गई राशि और बिल की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराई जाए, ताकि शिकायत का समय से निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed