फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Notice issued to ADO Panchayat on decline in Dhani's ranking

Maharajganj News: धानी के रैंकिंग में गिरावट पर एडीओ पंचायत को नोटिस जारी

Wed, 21 Jan 2026 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to ADO Panchayat on decline in Dhani's ranking
जिलाधिकारी ने पंचायतीराज विभाग की विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की
विज्ञापन

रेट्रोफिटिंग में निचलौल में केवल 62.31 प्रतिशत प्रगति पर एडीओ पंचायत और खंड प्रेरक लगाई फटकार
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक कैंप कार्यालय में हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने पंचायतीराज विभाग की विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। जिलाधिकारी ने रेट्रोफिटिंग में निचलौल में केवल 62.31 प्रतिशत प्रगति पर एडीओ पंचायत और खंड प्रेरक को कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार का निर्देश दिया। उन्होंने इस संदर्भ में एडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने सबसे पहले बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की जानकारी ली। डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने अवगत कराया कि व्यक्तिगत शौचालय के लिए लंबित 2,286 आवेदनों के निस्तारण के निर्देश के क्रम में 454 आवेदनों का निस्तारण कर दिया गया, अवशेष प्रकरणों का निस्तारण प्रक्रियाधीन है। पिछली बैठक के बाद रेट्रोफिटिंग 77.13 प्रतिशत से बढ़कर 79.14 प्रतिशत है। इसी प्रकार मॉडल शौचालय सत्यापन 87.01 प्रतिशत से बढ़कर 100 प्रतिशत हो गया है। जिलाधिकारी ने व्यक्तिगत शौचालय के लिए लंबित 1,709 आवेदनों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जल्दी निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने व्यक्तिगत शौचालय के संदर्भ में अवशेष लाभार्थियों की डिमांड भी जिलास्तर पर 03 दिन के भीतर प्रेषित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पंचायत सहायकों के उपस्थिति की समीक्षा करते हुए धानी के रैंकिंग में गिरावट पर एडीओ पंचायत को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही सर्वाधिक खराब उपस्थिति वाले पंचायत सहायकों के विरुद्ध भी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed