फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Notice Against Absent Officers

ईपीडीएस पोर्टल पर फीड करें कार्मिकों का डाटा

Fri, 03 Dec 2021 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Notice  Against Absent Officers
अनुपस्थित तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
विज्ञापन

महराजगंज। विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर विभागीय जिम्मेदार ईपीडीएस (इलेक्शन पर्सनल डिप्लायमेंट सिस्टम) पोर्टल पर सभी कार्मिकों का डाटा मंगलवार से अपलोड करने का कार्य करें। चुनाव सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है, ऐसे में डाटा फीडिंग के कार्य में अनुभवी व दक्ष कार्मिकों की तैनाती को प्राथमिकता दी जाए।
यह बात जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विधानसभा चुनाव को लेकर आयोजित नोडल अधिकारियों की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि डाटा फीडिंग करते समय दिव्यांग व गर्भवती महिला का उल्लेख अवश्य करें ताकि उन्हें ड्यूटी से मुक्त रखा जा सके। प्रेक्षक व्यवस्था देख रहे जिला आबकारी अधिकारी को चुनाव पर्यवेक्षकों को ठहरने के लिए गेस्ट हाउसों को चिह्नित कर वहां जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मतदाताओं को पोस्टल मतदान के दिशा में आवश्यक कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया। जिला दिव्यांगजन अधिकारी को दिव्यांग मतदाताओं की मतदाता सूची में टैगिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मीडिया सर्टिफिकेशन कमेटी में सोशल मीडिया के एक्सपर्ट को शामिल करने को कहा। एआरटीओ को निर्देशित किया कि चुनाव के लिए पर्याप्त संख्या में बसों की व्यवस्था सुनिश्चित करें। कार्मिकों को ट्रक आदि में न ले जाया जाए। डीपीआरओ को निर्देशित किया कि 50 प्रतिशत बूथों की वेबकास्टिंग के लिए जरुरी तैयारी पूरी करें। स्ट्रांग रूम व शिकायत निस्तारण के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति को तैनात किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने साथ वरिष्ठ कार्मिक को संबद्ध कर लें। इस दौरान सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल, एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, परियोजना निदेशक आरके पाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी शालीग्राम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साईं तेजा सीलम समेत सभी नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता सहित तीन अधिकारियों के खिलाफ नोटिस
डीएम ने बताया कि निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, उप खंड अधिकारी विद्युत खंड तथा अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को किया रवाना
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर फसल बीमा योजना के प्रचार वाहन को रवाना किया। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साईं तेजा सीलम, उप निदेशक कृषि व जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार मौजूद रहे।

फोटो
एडीएम के वाहन में फंसा सांप, सनसनी
कलेक्ट्रेट परिसर में खड़े अपर जिलाधिकारी के वाहन के नीचे शुक्रवार को कहीं से सांप आकर फंस गया जिससे कलेक्ट्रेट परिसर में सनसनी फैल गई। लगभग पांच फीट से अधिक लंबे सांप को निकालने के लिए कर्मियों ने वनकर्मियों को सूचित किया। वन सुरक्षा टीम के कर्मी राजेश कुमार, अमर समेत अन्य लोगों ने पहुंचकर सांप को पकड़कर पकड़ी जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed