फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Not prmition Patakha Sale in roopandehi

रुपनदेही जिला में पटाखा बेंचने व फोड़ने पर लगा प्रतिबंध

Sun, 31 Oct 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Not prmition Patakha Sale in roopandehi
रूपनदेही जिला में पटाखा बेचने व फोड़ने पर लगा प्रतिबंध
विज्ञापन

भैरहवां (नेपाल)। नेपाल के रूपनदेही जिला में सुरक्षा के मद्देनजर दिवाली पर्व पर पटाखा बेचने व फोड़ने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। यह आदेश नेपाल शासन द्वारा जारी हुआ है। रूपनदेही के पुलिस के एसपी मनोज केसी ने रूपनदेही जिला के सभी थाना चौकी पर निर्देश जारी कर पटाखा खरीद-बिक्री व फोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किया है। उन्होंने बताया कि जिले में पटाखा बिक्री करने या जलाने वालों पर 10 हजार रुपये जुर्माना या फिर एक वर्ष की सजा का प्रावधान किया गया है। आदेश के क्रम में भैरहवां, बुटवल, मणिग्राम, बेलहिया व लुंबिनी सहित सभी थाना क्षेत्रों के बाजारों में पुलिस ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि वह पटाखों की दुकान न लगाएं। साथ ही आम नागरिकों को चेतावनी दी कि पटाखा फोड़ने वाले जेल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed