फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   not Obey Traffic rulles -life loss

यातायात नियमों की अनदेखी जीवन पर पड़ रही भारी

Tue, 23 Nov 2021 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
not Obey Traffic rulles -life loss
यातायात नियमों की अनदेखी, जीवन पर पड़ रही भारी
विज्ञापन

महराजगंज। जनपद में सड़क सुरक्षा के नियमों की अनदेखी जीवन पर भारी पड़ रही है। यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है। लेकिन, इसका कुछ खास असर नहीं दिख रहा है। बगैर हेलमेट बाइक चलाना लोगों की आदत में शामिल है।
उल्लेखनीय है कि पहली जनवरी 2021 से 15 नवंबर तक जिले में कुल 344 दुर्घटनाएं हुईं। इसमें 188 लोगों ने अपनी जान गवां दी। वहीं, 194 लोग घायल हुए। जारी यातायात माह के दौरान पुलिस ने बीते दिनों हेलमेट बांट कर लोगों को उसे पहनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कहीं, गुलाब देकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। इसी क्रम में गोष्ठी के जरिए नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

पुलिस विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में 26, फरवरी में 25, मार्च में 29, अप्रैल में 24, मई में 34, जून में 43, जुलाई में 37, अगस्त में 25, सितंबर में 31, अक्तूबर में 43 और 15 नवंबर तक 27 दुर्घटनाएं जिले में हुई हैं। इस दौरान 188 लोगों की जान चली गई। यही नहीं, 194 लोग दुर्घटना ग्रस्त भी हुए। पुलिस और यातायात विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आयोजन किया जाता है। पुलिस द्वारा स्कूलों में भी कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को जानकारी दी जाती है। इसके बाद भी लोग सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक नहीं हो रहे हैं। इसका नतीजा यह हो रहा है कि जिले में लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसों के प्रमुख कारण
-तेज रफ्तार में वाहन का संचालन करना
-शराब पीकर वाहन चलाना
-बिना हेलमेट के बाइक और बिना सीट बेल्ट के चार पहिया का संचालन करना
-वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना
-सड़क पर जरूरी सांकेतिक चिह्नों का न होना
-----------
बचाव के उपाय
-हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाएं
-शराब पीकर वाहन न चलाएं
-गाड़ी चलाते समय किसी भी दशा में मोबाइल पर बात न करें
-निर्धारित गति पर ही वाहन का संचालन किया जाए जिससे वाहन पर नियंत्रण बना रहे
-सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। साथ ही लोगों को जागरूक करें
- सांकेतिक चिह्नों को देखकर वाहन का संचालन करें
यहां होती है अक्सर दुर्घटना
फरेंदा का छतरी तिराहा व उत्तरी बाईपास, नौतनवां बाईपास, परतावल तिराहा, धर्मपुर स्थित भैंसा पुल, फरेंदा स्थित दक्षिणी बाईपास, सतभरिया मोड़, शहर के जिला उद्योग तिराहा दुर्घटना होने के प्रमुख स्थान के रूप में चिह्नित हैं।

नियम का सख्ती से पालन कराया जाता है। ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की जाती है। इसके लिए नियम का पालन करने के लिए लोगों को समय-समय पर जागरूक किया जाता है।
-आरसी भारतीय, एआरटीओ
सड़क दुर्घटना में कमी आने के लिए नियम का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। इन दिनों विविध गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है।
-जयनारायण यादव, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed