फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   not Kotedar in 7 panchayat

समूह की महिलाओं की सार्वजनिक वितरण प्रणाली में 5 फीसदी भागीदारी

Sun, 19 Dec 2021 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
not Kotedar in 7 panchayat
सात ग्राम पंचायतों में अब भी नहीं हो पाया कोटे का चयन
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर (महराजगंज)। क्षेत्र में 101 कोटे की दुकान में महज पांच प्रतिशत पर ही समूह की महिलाओं की भागीदारी है। जबकि अब भी 7 ग्राम पंचायतों में कोटे का चयन नहीं हो पाया है। ब्लॉक में 96 ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 884 स्वयं सहायता समूह में करीब दस हजार महिलाएं सम्मिलित हैं। ब्लॉक में 101 सार्वजनिक वितरण प्रणाली कोटे की दुकानें हैं। जिसमें से मात्र 6 ग्राम पंचायत बकैनिया हरैया, मदरहा ककटही, परसौनी कला, बेलवा बुजुर्ग, कजरी दशरथपुर की दुकानें ही समूहों की जिम्मेदारी में हैं। जबकि 7 ग्राम पंचायत देवपुर, एकमा, मुडेहरा, जंगल गुल्हरिया, टेढ़ी, बैजनाथपुर चरका, लक्ष्मीपुर कैथवलिया की दुकानों का चयन ग्राम पंचायतों में आपसी विवाद के कारण समूहों को अभी तक सौपी नहीं जा सकी हैं।

ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक समन्वयक मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अब सरकारी कोटा चलाने का मौका मिलेगा। नई राशन की दुकानों के आवंटन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वरीयता दी जाएगी। समूह के एक सदस्य को उचित दर की दुकान के संचालन का जिम्मा दिया जाएगा। हालांकि आय से समूह के सारे सदस्य लाभान्वित होंगे। शासन की इस नई व्यवस्था के तहत राशन की दुकान के लिए स्वयं सहायता समूह के आवेदन पर यदि पात्रता सही पायी जाएगी तो आवेदन में सबसे पहले वरीयता दी जाएगी। यह व्यवस्था नवीन दुकान के आवंटन पर लागू होगी। खंड विकास अधिकारी लक्ष्मीपुर अजय यादव ने बताया कि कुछ ग्राम पंचायतों में कोटे के चयन को लेकर ग्रामीणों में विवाद है। जिसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed