फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nominations for panchyat president today

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए नामांकन आज

Fri, 01 Jan 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Fri, 01 Jan 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
 जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए शुक्रवार को सुबह 11 बजे से नामांकन होगा और इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच भी होगी। अंतिम दिन एक पर्चा खरीदा गया। एक दिन पहले सपा प्रत्याशी ने दो सेट पर्चा खरीद चुके हैं। अंतिम दिन कौशिल्या ने पर्चा खरीदा। एक दिन पहले रंजना, प्रभुदयाल, लक्ष्मी व सोनी पर्चा खरीद चुकी हैं। सपा से जितेंद्र यादव पहले ही दो सेट में पर्चा खरीद चुके हैं।
विज्ञापन


एसडीएम रणविजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 11 बजे से डीएम ऑफिस में कक्ष संख्या 16 में नामांकन शुरू होगा। नामांकन कार्य तीन बजे तक पर्चा भरा जाएगा। उसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। चार जनवरी को नाम वापसी और सात जनवरी को चुनाव होगा और इसी दिन घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन


 हियुवा के जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने कहा कि स्वतंत्रता का हनन कर प्रशासन बिना मांगे सुरक्षा दिया जा रहा है। गुरुवार को दो सुरक्षा कर्मी उनके घर पहुंचे। पूछने पर बताया कि एसपी की ओर से सुरक्षा दी गई है।जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा और सपा में जोर आजमाइश लगातार जारी है। नेताओं का एक दूसरे पर जिला पंचायत सदस्यों को धमकाने का आरोप लगता आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने गत दिन डीएम के सामने 16 जिला पंचायत सदस्यों की परेड भी कराई थी। जबकि आठ जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि प्रमाणपत्र के साथ डीएम से मिले थे। अब सबकी नजर सात जनवरी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed