फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nomination papers must return today

नामांकन पत्रों की आज होगी वापसी

Mon, 04 Jan 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Mon, 04 Jan 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
 जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सोमवार सुबह 11 बजे से नाम वापस लिए जाएंगे। सपा प्रत्याशी समेत पांच प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा के जितेंद्र यादव के अलावा लक्ष्मी गुप्ता, सोनी, प्रभुदयाल, रंजू सिंह ने नामांकन किया है। सोमवार सुबह 11 बजे से नाम वापस लेने की प्रक्रिया शुुरू होगी। वहीं मंगलवार को प्रेक्षक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ह्दयशंकर तिवारी पहुंचेंगे।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ने रविवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त निर्वाचन आयोग को पत्र भेजा है। जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल ने लिखा है कि पुलिस के बल पर जिला पंचायत सदस्य व उनके परिजनों को प्रताड़ित कर जबरन समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


पनियरा थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह जिला पंचायत सदस्य राम सूरत यादव के पुत्र को उनके घर से उठा लाए हैं। थाने में बैठाए रखे। घर पर भी अपशब्दों का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव बना रहे हैं। थानाध्यक्ष के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पनियरा एसओ के अलावा ठूठीबारी इंस्पेक्टर टीपी श्रीवास्तव भी लक्ष्मी गुप्ता के घर पहुंचे। घर वालों को परेशान कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed