फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   no update duty chart in hospital

अस्पताल में ड्यूटी चार्ट अपडेट नहीं, भ्रमित हो रहे तीमारदार

Tue, 11 Jan 2022 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
no update duty chart in hospital
अस्पताल में ड्यूटी चार्ट अपडेट नहीं, भ्रमित हो रहे तीमारदार
विज्ञापन

बोर्ड को अपडेट करने में जिम्मेदार नहीं ले रहे रुचि, कौन से डॉक्टर की तैनाती वार्ड में है, नहीं हो पाती जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला अस्पताल में व्यवस्था दुरुस्त होने का नाम नहीं ले रही है। अगर आप को जानना है कि वार्डों में किस डॉक्टर व स्टाफ की तैनाती है, तो इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकेगी। वार्डो में लगे ड्यूटी चार्ट पर जिम्मेदारों की नजर नहीं पड़ती है। बोर्ड पर तिथि भी नहीं बदली जाती है। जिससे सटीक जानकारी लोगों को नहीं मिल पा रही है।

जिला अस्पताल में एसएनसीयू वार्ड में ड्यूटी बोर्ड लगा है। जिसमें 7 जनवरी 22 लिखा है। डॉक्टर एवं स्टाफ का नाम भी अपडेट नहीं किया गया था, जो डॉक्टर वार्ड में तैनात नहीं थे, उन्हीं का नाम बोर्ड पर अंकित था। मेडिकल वार्ड में ड्यूटी रोस्टर बोर्ड पर तो कुछ लिखा हुआ नहीं मिला। सभी कालम खाली था। वहां से गुजर रहे मोहनापुर गांव के रहने वाले नरेश प्रसाद ने बताया कि दो दिन से वह यहां अपने रिश्तेदार का हालचाल जानने आ रहे हैं, लेकिन यह बोर्ड हमेशा खाली दिखता है। डॉक्टर, स्टाफ नर्स आदि के बारे में जानकारी नहीं मिल पाती है, जब वह लोग वार्ड में राउंड पर आते हैं तो पता चलता है कि इन्हीं की तैनाती है। पीआईसीयू वार्ड में पहुंचने पर गेट पर के पास बोर्ड मिला, उस पर अंग्रेजी में स्टाफ का नाम अंकित था। बोर्ड पर तिथि धुंधली थी, लेकिन वह भी अपडेट नहीं थी। वहां गुजर रही एक स्टाफ नर्स ने बताया कि ड्यूटी रोस्टर बोर्ड अपडेट होता है। सर्जिकल वार्ड में धुंधला बोर्ड दिखा। इस पर कुछ स्पष्ट नहीं लिखा था, देखने से लग रहा था कि कुछ दिन पहले का लिखा हुआ था, जिसे मिटाने की कोशिश की गई थी, लेकिन ठीक ढंग से मिट नहीं सका। इस लापरवाही पर अस्पताल में मिले कुछ लोगों से बात करने की कोशिश की गई तो अधिकांश लोगों को ड्यूटी रोस्टर बोर्ड के बारे में जानकारी ही नहीं थी। अस्पताल में जच्चा-बच्चा वार्ड के पास खडे़ सवरेजी के रामप्रकाश ने बताया कि अगर ड्यूटी रोस्टर बोर्ड अपडेट रहता तो यह जानकारी मिल जाती कि कौन से डॉक्टर एवं स्टाफ की तैनाती है। लेकिन ऐसा नहीं होने से समस्या होती है, जिम्मेदारों को इसकी चिंता नहीं है।
विज्ञापन

ड्यूटी रोस्टर बोर्ड को अपडेट रखने के लिए निर्देशित किया गया है। अगर इसमें लापरवाही बरती जा रही है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. एके राय, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed