{"_id":"61c212ab13fe7f731d0ea28f","slug":"no-entry-of-six-tourist-maharajganj-news-gkp4207468187","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह पर्यटकों को नेपाल में नहीं मिला प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह पर्यटकों को नेपाल में नहीं मिला प्रवेश
विज्ञापन

सोनौली। भारत-नेपाल सीमा पर विशेष निगरानी बरती जा रही है। भारत से नेपाल आने-जाने वाले लोगों की आईडी जांच करने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। मंगलवार को बिना आईडी के नेपाल जा रहे दिल्ली और महाराष्ट्र के छह भारतीय पर्यटकों को नेपाल पुलिस ने वापस लौटा दिया।
सरहद पर मुख्य मार्ग से आने वाले लोगों की आईडी के साथ आरटीपीसीआर रिपोर्ट की जांच देखने के बाद नेपाल में प्रवेश दिया गया। बेलहिया नेपाल डेस्क स्वास्थ कर्मी ओमनाथ चौधरी ने बताया कि आईडी नहीं होने के कारण छह भारतीय पर्यटकों को वापस किया गया है। आईडी मेल से लाने पर कुछ लोगों का एंटीजन टेस्ट के बाद प्रवेश दिया गया। स्वास्थकर्मी सुधीर कुमार ने बताया कि मंगलवार की दोपहर तीन बजे तक 78 लोगों के सैंपल लिए गए। संवाद