फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nine community health centers will provide 97 types of tests.

Maharajganj News: नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 97 तरह की जांच की मिलेगी सुविधा

Tue, 05 May 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Nine community health centers will provide 97 types of tests.
महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच सुविधाओं का विस्तार किया है।
विज्ञापन

अब मरीजों को छोटी-बड़ी जांचों के लिए बड़े शहरों या निजी लैब का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। सीएचसी में ही मरीजों की 97 तरह के जांच की सुविधा मिलेगी। योजना को शासन की स्वीकृति मिल चुकी है। अगले नौ महीने में संबंधित सीएचसी पर लैब तैयार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

जनपद में संचालित 17 सीएचसी में से निचलौल और बृजमनगंज में यह सुविधा पहले से ही मिल रही है। नौ अन्य सीएचसी पर मरीजों को 97 तरह की पैथोलॉजी जांच की सुविधा मिलेगी। इस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए इन केंद्रों पर अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग के इस नए कदम से स्थानीय स्तर पर ही मरीजों को अच्छा इलाज मिल सकेगा। सीएमओ ने बताया कि अभी यह निर्धारित नहीं हो सका है कि किन नौ सीएचसी में यह सुविधा मिलेगी। अधिक आबादी को लाभ देने के उद्देश्य से सीएचसी का चुनाव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक इन केंद्रों पर केवल बुनियादी जांचें जैसे खून और पेशाब की सामान्य जांच ही उपलब्ध थीं, लेकिन अब हाईटेक मशीनों की मदद से थायराइड, किडनी फंक्शन टेस्ट (केएफटी), लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी) और अन्य गंभीर बीमारियों से जुड़ी जांचें भी वहीं हो सकेंगी।
इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि ग्रामीण मरीजों को उनके घर के नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना, ताकि उन्हें निजी पैथोलॉजी केंद्रों पर अधिक पैसा न खर्च करना पड़े।

एक लैब पर खर्च होंगे 50 लाख रुपये : 97 तरीके की जांच के लिए नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आधुनिक लैब तैयार किया जाएगा। इसमें एक लैब पर करीब 50 लाख रुपये खर्च होंगे। पहले यह सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जिला पंचायती की ओर से नौ माह में काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed