{"_id":"64288b08e0ef1d53070d67a4","slug":"nikay-election-voter-maharajganj-news-c-7-1-108591-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: निकाय चुनाव के लिए जिले में चिह्नित हुए 2,47, 801 मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: निकाय चुनाव के लिए जिले में चिह्नित हुए 2,47, 801 मतदाता
Sun, 02 Apr 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 02 Apr 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका महराजगंज में सर्वाधिक व नगर पंचायत घुघली में सबसे कम मतदाता चिह्नित
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के 11 में से 10 निकायों में होने वाले अध्यक्ष व सभासद पद के चुनाव के लिए जिले में अब कुल 2,47,801 मतदाता चिह्नित हुए हैं। इस बार नगर पालिका महराजगंज में सर्वाधिक व नगर पंचायत घुघली में सबसे कम मतदाता हैं।
जिले में तीन नगरपालिकाएं व आठ नगर पंचायत हैं। सिसवा नगर पालिका का मामला न्यायालय में होने के कारण यहां पर चुनाव नहीं होना है। ऐसे में इस बार नगर पालिका महराजगंज व नौतनवां तथा नगर पंचायत आनंदनगर, निचलौल, घुघली, सौनौली के साथ ही नए निकाय बने पनियरा, परतावल, चौक व बृजमनगंज में भी चुनाव कराने की तैयारी जारी है।
नगर पंचायत पनियरा-- -- -- -- 17,821
नगर निकाय का नाम-- -- -- -- -- चिह्नित मतदाता
नगर पालिका महराजगंज-- -- -- 62,900
नगर पालिका नौतनवां-- -- -- -- - 30,255
नगर पंचायत चौक-- -- -- -- -- -- - 17,200
नगर पंचायत आनंदनगर-- -- -- 17,455
नगर पंचायत घुघली-- -- -- -- -- -10,916
नगर पंचायत सोनौली-- -- -- -- -17,243
नगर पंचायत परतावल-- -- -- -21,956
नगर पंचायत निचलौल-- -- -- -17,574
नगर पंचायत बृजमनगंज-- -- -14,481
सिसवा पालिका में महराजगंज से अधिक मतदाता
सिसवा नगरपालिका में सबसे अधिक मतदाता हैं। महराजगंज में जहां 62,900 मतदाता हैं, वहीं, सिसवा में 67,854 मतदाता। चुनाव न होने की वजह से इन मतदाताओं की संख्या 10 निकायों की संख्या में नहीं जुटी है। यदि इन्हें भी जोड़ दिया जाए तो जिले के सभी 11 निकायों में 3,15,655 मतदाता होंगे।
विज्ञापन
9,946 मतदाता बढ़े व 6,907 मतदाता घटे
जिले के सभी 11 निकायों में चलाए गए मतदाता पुनरीक्षण अभियान में जहां 9,946 मतदाता बढे, वहीं 6,907 मतदाताओं का नाम भी हटाया गया। 283 ने अपने नाम में संशोधन भी कराया।
कोट
निकाय चुनाव के लिए जिले में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। सिसवा को छोड़कर शेष 10 निकायों में कुल 2,47,801 मतदाता चिह्नित हुए हैं।
-डॉ. पंकज कुमार वर्मा, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के 11 में से 10 निकायों में होने वाले अध्यक्ष व सभासद पद के चुनाव के लिए जिले में अब कुल 2,47,801 मतदाता चिह्नित हुए हैं। इस बार नगर पालिका महराजगंज में सर्वाधिक व नगर पंचायत घुघली में सबसे कम मतदाता हैं।
जिले में तीन नगरपालिकाएं व आठ नगर पंचायत हैं। सिसवा नगर पालिका का मामला न्यायालय में होने के कारण यहां पर चुनाव नहीं होना है। ऐसे में इस बार नगर पालिका महराजगंज व नौतनवां तथा नगर पंचायत आनंदनगर, निचलौल, घुघली, सौनौली के साथ ही नए निकाय बने पनियरा, परतावल, चौक व बृजमनगंज में भी चुनाव कराने की तैयारी जारी है।
विज्ञापन
नगर पंचायत पनियरा
नगर निकाय का नाम
नगर पालिका महराजगंज
नगर पालिका नौतनवां
नगर पंचायत चौक
नगर पंचायत आनंदनगर
नगर पंचायत घुघली
नगर पंचायत सोनौली
नगर पंचायत परतावल
नगर पंचायत निचलौल
नगर पंचायत बृजमनगंज