फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nepali market Guljar Nawdays

पावंदी में मिली ढ़ील तो गुलजार हुआ सीमावर्ती क्षेत्र का बाजार

Wed, 06 Oct 2021 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Nepali market Guljar Nawdays
पाबंदी हटी तो गुलजार हुआ सीमावर्ती क्षेत्र का बाजार
विज्ञापन

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा से सटे बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। कोरोना की वजह से चौपट हुए कारोबार को अब संजीवनी मिली है। दोनों तरफ सीमा से सटे बाजार ग्राहकों से गुलजार हो गए हैं। लिहाजा व्यापारी खुश हैं। सरहद पार करने में लगी पाबंदी में ढील मिलने से आवाजाही बढ़ी है। अभी नेपाल जाने के लिए कोरोना टेस्ट रिपोर्ट या कोविड टीकाकरण दोनों डोज का प्रमाण पत्र समेत अन्य जरूरी कागजातों का होना जरूरी है। निजी वाहन से लोगों को आने जाने की छूट मिली है। इससे पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है।
नेपाल पर्यटन बोर्ड और नेपाल होटल एसोसिएशन की तरफ से भारतीय पर्यटकों को लुंबिनी में विशेष सुविधा दी जा रही है। सरहद के निकट होने के कारण महात्मा गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी काफी चहल- पहल है। साथ रूपनदेही जिले के फन पार्क कैसिनो भारतीय पर्यटकों से भर गए हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सीपी श्रेष्ठ ने बताया कि करीब 18 महीने के बाद सीमा खुलने से नेपाल पर्यटन व्यवसायी बहुत खुश हैं। फिर से रौनक लौट आई है। उपाध्यक्ष श्रीचन्द गुप्ता ने बताया कि मंगलवार दोपहर तक करीब पांच सौ भारतीय पर्यटक प्रवेश किए हैं जिसमें से ज्यादातर पर्यटक पोखरा, लुंबिनी, काठमांडू और भैरहवां के लिए यात्रा पर गए। व्यापार मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह ने बताया कि सरहद पर आवागमन सामान्य होने के बाद व्यापारियों को राहत मिली है।
विज्ञापन

दशहरे की खरीदारी में जुटे लोग
भारत-नेपाल की सोनौली सीमा से भारतीय पर्यटकों और निजी वाहनों पर लगी रोक हटने के बाद सीमावर्ती भारतीय बाजार सोनौली नेपाल के पार्क और कैसिनो गुलजार है। ठीक इसी तरह सोनौली कस्बे में नेपाली नागरिक दशहरे की खरीदारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में जा रहे पर्यटक
भारतीय पर्यटक नेपाल के पोखरा, तानसेन, काठमांडू और लुंबिनी घूमने पहुंचे। सबसे ज्यादा पर्यटकों में महराजगंज, गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, लखनऊ, बनारस, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान के लोग शामिल हैं। इसके अलावा अन्य शहरों के लोग भी नेपाल भ्रमण के लिए जा रहे हैं।

जिसके पास कोविड निगेटिव की रिपोर्ट या टीकाकरण का कागजात है, उसको ही नेपाल में इंट्री मिल रही है। काठमांडू व पोखरा जाने वालों पर भी यही नियम लागू है। पास या कस्टम कागजात ऑनलाइन भरा जा रहा है। जिन लोगों के पास कोई कागजात नहीं है उन्हें वापस कर दिया जा रहा है।
-तीर्थराज पासवान, प्रवक्ता, बेलहिया भंसार कार्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed