{"_id":"65ad2de3573141d31a0bb377","slug":"nepali-guests-are-also-going-to-ayodhya-by-chartered-plane-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-14347-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चार्टेड प्लेन से भी अयोध्या जा रहे हैं नेपाली मेहमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चार्टेड प्लेन से भी अयोध्या जा रहे हैं नेपाली मेहमान
Sun, 21 Jan 2024 08:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 21 Jan 2024 08:14 PM IST
विज्ञापन
सोनौली। अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की मुहिम रंग ला रही है। नेपाल के कई वीआईपी चार्टेड प्लेन से अयोध्या जा रहे हैं। नेपाल के उद्योगपति एवं हिंदू राष्ट्र सम्राट वरुण चौधरी को अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित होने के लिए आए विशेष निमंत्रण में वशिष्ठ अतिथि के रूप में वरुण चौधरी कल चार्टेड प्लेन से अयोध्या जाएंगे।
श्री बागेश्वर धाम को नेपाल में बुलाकर हनुमंत कथा करवाने से युवक और हिंदू समुदाय के लोगों ने वरुण चौधरी को हिंदू हृदय सम्राट की उपाधि दी थी। अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर वरुण चौधरी को निमंत्रण पत्र मिलने से नेपाल के युवा और हिंदू समुदाय के लोगों में काफी उत्साह है। मंदिर अभिषेक के साथ पवित्र अनुष्ठान में सम्मिलित होने पर वरुण चौधरी की उपस्थिति विश्व हिंदू समुदाय और एकता संस्कृत संपदा की प्रतीक है। नेपाल की तरफ से करीब 300 लोगों को निमंत्रण दिए जाने की जानकारी वरुण चौधरी ने दी है। संवाद