Nepal News: नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र का भैरहवा में हुआ स्वागत, अभिनंदन में उमड़ी लाखों की भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलूस में शामिल होकर लोगों ने अपने उत्साह का परिचय दिया। सोमवार पांच जिले में अभिनंदन समारोह को लेकर नेपाली प्रशासन अलर्ट है। कपिलवस्तु, रुपनेही, नवलपरासी, अर्धखांची, पलपा, शक्ति पीठ और मंदिरों में कार्यक्रम होगा।
नागरिक अभिनंदन मूल आयोजन समिति रुपनदेही के तत्वावधान में रविवार को भैरहवा में पूर्व नरेश का स्वागत हुआ। गौतम बुद्ध एयरपोर्ट पर पूर्व राजा का स्वागत करने के बाद जुलूस अनेक मार्गो से होकर होटल पंहुचा। आयोजन समिति के संयोजक डॉ. राम बस्यल ने कहा कि इसके पहले झापा नेपालगंज घनगढ़ी सुर्खेत इंरुआ भक्तपुर में राजा के कार्यक्रम का आयोजन हो चुका है।
पूर्व राजा के पक्ष में जनता का समर्थन मिल रहा है। हिंदु नेता दुर्गा प्रसाद पांडेय ने कहा कि नेपाल की जनता हिंदु राष्ट्र की मांग, राज्य संस्था की स्थापना को लेकर पूर्व राजा के साथ है। क्योंकी, राजनीतिक पार्टियों ने जनता का शोषण कर अपना विकास किया है। पूर्व नरेश के भ्रमण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी, वीर गोर्खाली, शिवसेना नेपाल, नेपाल बजरंग दल, नेपाल विश्व हिन्दू परिषद, शाही युवा शक्ति के हजारों कार्यकर्त्ता जुटे हैं।