{"_id":"6252703f1cf7472fa0261099","slug":"nepal-concern-due-to-the-economic-crisis-of-sri-lanka-ban-on-import-of-300-items-from-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज : श्रीलंका के आर्थिक संकट को देख नेपाल की बढ़ी चिंता, भारत से 300 वस्तुओं के आयात पर लगाई पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज : श्रीलंका के आर्थिक संकट को देख नेपाल की बढ़ी चिंता, भारत से 300 वस्तुओं के आयात पर लगाई पाबंदी
Sun, 10 Apr 2022 11:20 AM IST
सुशील कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनौली (महराजगंज)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनौली (महराजगंज)
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:20 AM IST
सार
नेपाल का केंद्रीय बैंक नेपाल राष्ट्र बैंक अर्थव्यवस्था को संभालने में जुट गया है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि केंद्रीय बैंक का यह फैसला डूबती अर्थव्यवस्था को समय रहते बचाने के लिए है।
विज्ञापन
नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा
- फोटो : ANI
विस्तार
श्रीलंका के आर्थिक संकट को देखते हुए नेपाल ने आर्थिक स्थिति को लेकर सतर्कता बरतना शुरू कर दिया है। भारत से 300 वस्तुओं के आयात पर पाबंदी के साथ आम लोगों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। नेपाल राष्ट्र बैंक (एनआरबी) ने खत लिखकर केंद्रीय वित्त मंत्रालय से कहा है कि पेट्रोलियम उत्पाद के आयात को नियंत्रित करें। वहीं बैंकों को यह भी कहा गया है कि वे किसी प्रकार का बेवजह का लोन देने से बचें। एनआरबी ने 27 वाणिज्यिक बैंकों के साथ हुई बैठक में कहा है कि बैंक वाहन लोन या गैर जरूरी लेन देने से बचें। श्रीलंका की स्थिति को देखने के बाद अब नेपाल अपनी अर्थव्यवस्था को लेकर चिंतित है।
विज्ञापन
नेपाल का केंद्रीय बैंक नेपाल राष्ट्र बैंक अर्थव्यवस्था को संभालने में जुट गया है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि केंद्रीय बैंक का यह फैसला डूबती अर्थव्यवस्था को समय रहते बचाने के लिए है। एनआरबी ने वित्त मंत्रालय को सुझाव दिया है कि इस रकम में कटौती कर इसे 12-13 अरब रुपये तक करें। नेपाल के तेल निगम के कार्यवाहक प्रबंध निदेशक नागेंद्र शाह ने कहा कि अगर सुझाव मान लिया जाता है, तो पूरे नेपाल में पेट्रोल डीजल का गंभीर संकट हो सकता है।
विज्ञापन
नेपाल सरकार ने लोगों को आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया है। सरकार का कहना है कि हर एक वस्तु आयात करने से देश का पैसा बाहर जाएगा। सब्जी, फल, चावल सहित सैकड़ों खाने पीने के वस्तुओं के साथ विलासता पूर्व सामान पर सरकार ने कुछ दिनों के लिए पाबंदी लगाई है।
विज्ञापन
नेपाल में अब दो दिन का साप्ताहिक अवकाश
सरकार ने अपने खर्च में कटौती के लिए दो दिन का सार्वजनिक अवकाश देने का फैसला किया है। कैबिनेट की बैठक में नेपाल राष्ट्र बैंक की सिफारिश के अनुसार दो दिन की छुट्टी देने का फैसला किया गया। जिसमें शनिवार को सार्वजनिक सरकारी अवकाश शामिल है। अब शुक्रवार को भी सरकार की तरफ अवकाश रहेगा।
उद्योग एवं वाणिज्य सचिव ने किया दौरा
प्रतिनिधि सभा के तहत उद्योग, वाणिज्य, श्रम और उपभोक्ता मामलों की समिति ने सुपारी के आयात को तुरंत रोकने का निर्देश दिया है। उद्योग, वाणिज्य एवं आपूर्ति मंत्रालय, उद्योग विभाग के सचिव और वाणिज्य महानिदेशक से चर्चा कर सुपारी के आयात पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
राष्ट्र बैंक की तरफ से आयात को लेकर सख्ती की गई है। जिसमें ऑटो सेक्टर सहित 300 वस्तुएं शामिल हैं। बैंक द्वारा एलसी लेटर (आफ क्रेडिट) या बीबीनी (बैंक से जारी प्रपत्र) जारी होने पर भारत से आने वाले सामान को नियमानुसार पास किया जाएगा। एलसी, बीबीनी नहीं होने पर कोई भी सामान पास नहीं होगा। - तीर्थ राज पासवान, सूचना प्रवक्ता, भैरहवां भंसार