{"_id":"5d20e7f78ebc3e6d1d71c70b","slug":"nepal-ban-on-food-items-maharajganj-news-gkp3129202189","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैरहवां कस्टम में नहीं पहुंचा आदेश, 4","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैरहवां कस्टम में नहीं पहुंचा आदेश, 4
विज्ञापन
खाद्य सामग्रियों की 48 गाड़ियां भैरहवां कस्टम में फंसी
महराजगंज। भारत सरकार की ओर से जवाब-तलब करने के बाद नेपाल ने फल व सब्जियों पर जांच के नाम पर लगाई गई रोक हटा ली है। यह जानकर व्यापारियों समेत ट्रक चालकों ने राहत की सांस ली। लेकिन, नेपाल के भैरहवां कस्टम में अभी नेपाल सरकार की ओर से जारी आदेश नहीं पहुंचा है। इस वजह से भारत से भैरहवा कस्टम में पहुंची फल सब्जी की 48 गाड़ियां फंसी हुई हैं। वहीं, व्यापारियों ने लैब टेस्ट के लिए नमूना काठमांडू भेजा है। रविवार को लैब टेस्ट होने पर रिपोर्ट आने पर भंसार से गाड़ियों को काठमांडू के लिए रवाना किया जाएगा।
शनिवार को भारतीय फल व सब्जियों की 48 गाड़ियों की इंट्री भैरहवां कस्टम में हुई। इन सभी गाड़ियों के नमूने जांच के लिए काठंमाडू भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट रविवार दोपहर बाद आने की संभावना है। भंसार कार्यालय भैरहवां के मुताबिक कानपुर एवं नासिक से आलू प्याज की 32 गाड़ियां, आंध्र प्रदेश से आठ गाड़ियाें में आम, मौसमी, अनार, केला एवं गोरखपुर से आठ गाड़ियाें में लौकी, नेनुआ, बैगन, हरीमिर्च, परवल भैरहवां कस्टम कार्यालय परिसर पहुंची। लेकिन इन गाड़ियों को रोका गया है। लैब टेस्ट आने के बाद ही काठमांडू भेजा जाएगा। नेपाल में केवल भारतीय फल-फूल, सब्जी, डिब्बा बंद दूध, एनर्जी ड्रिंक समेत अन्य खाद्य पदार्थों का सालाना कारोबार 60 अरब रुपये के आसपास है।
भैरहवां कस्टम चीफ कमल भट्टराई ने बताया कि फल सब्जी से रोक हटने की जानकारी लोगों से मिली। लेकिन, इस संबंध में कोई लिखित आदेश सरकार की ओर से नहीं मिला है। ऐसे में लैब टेस्ट के बाद ही फल सब्जी काठमांडू भेजी जाएगी। 48 गाड़ियों की रिपोर्ट व्यापारियों द्वारा लाए जाने पर पास कर दिया जाएगा। नेपाल में शनिवार को अवकाश होने के कारण मंत्रालय से कोई पत्र नहीं आ सका। रविवार को अगर कोई आदेश आएगा तो बगैर जांच रिपोर्ट के फल सब्जी को पहले की तरह भेज दिया जाएगा।