फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Eight injured in attack on people offering prayers in mosque in Nepal

नेपाल: मस्जिद में नमाज पढ़ रहे लोगों पर हमला, आठ घायल

Sat, 23 Apr 2022 01:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 23 Apr 2022 01:23 PM IST
सार

घायलों में से चार का लमही अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि चार अन्य का जानकी मेडिकल में इलाज चल रहा है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। संवाद

विज्ञापन
Eight injured in attack on people offering prayers in mosque in Nepal
भारत-नेपाल सीमा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नेपाल के दांग जिले में एक मस्जिद पर अज्ञात समूह के हमले में नमाज पढ़ रहे आठ लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। नेपाल पुलिस ने बताया कि घायलों में एक की हालत गंभीर है, जबकि सात अन्य की हालत सामान्य है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर दांग जिले के लमही में सुन्नत फैजाद रजा मस्जिद में लोग नमाज पढ़ रहे थे। इस दौरान बाहर से आए कुछ अज्ञात लोगों के एक समूह ने उन पर धारदार हथियारों और ईंटों से हमला कर दिया। पुलिस कार्यालय लमही पुलिस प्रमुख पुष्पराज थापा ने बताया कि इस घटना में आठ लोग घायल हो गए। जिनमें लमही नगर पालिका-पांच के गुठे कुरैशी (68) गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन


इसी तरह अरशद अली (33), सब्बीर अली, मोहम्मद कासिम (52), साकिल अली (29), दिल मोहम्मद मियां (65), कमाल अली (25) और मोहम्मद याकदीन अली (42) घायल हो गए। घायलों में से चार का लमही अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि चार अन्य का जानकी मेडिकल में इलाज चल रहा है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed