फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Negligence in creating voter list, action on five

मतदाता सूची बनाने में लापरवाही, पांच पर कार्रवाई

Sun, 17 Mar 2019 01:05 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 17 Mar 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
Negligence in creating voter list, action on five
मतदाता सूची बनाने में लापरवाही, पांच पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिला निर्वाचन अधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने शनिवार को सदर तहसील, सीएमओ कार्यालय व जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। इन कार्यालयों में संबंधित अधिकारी नहीं मिले। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। इसके बाद जिलाधिकारी ग्राम पंचायत नेता सुरहुरवा बूथ का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान गांव की मतदाता सूची में कई खामियां मिलीं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और  संबंधित पांच कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जांच की जिम्मेदारी एसडीएम सदर को सौंपी।
विज्ञापन


 जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अब सभी बूथों के मतदाता सूची में गड़बड़ियां दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाने शुरू कर दिए गए हैं। मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान के तहत जिन 18-19 साल के युवाओं, महिलाओं व दिव्यांगजनों के नाम सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, उनके नाम शामिल कराने के लिए फार्म 6 भरवाए जा रहे हैं। इस कार्य के लिए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद व जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी रत्नेश सिंह को 24 घंटे के अंदर काम पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, डीएम जब ग्राम पंचायत नेता सुरहुरवा पहुंचे तथा मतदाता सूची का अवलोकन किया, तो उस दौरान ग्रामीणों ने शिकायत की जिनकी नई शादियां हुई हैं उनके नाम बीएलओ मतदाता सूची में शामिल नहीं कर रहे हैं। इस पर जब डीएम ने ग्रामीणों व बीएलओ को आमने-सामने कर दिया। डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए बीएलओ के रूप में तैनात दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पुनीता देवी व कुसुमलता, प्रेरक जयचंद, पंचायत मित्र अयोध्या को काम से हटाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने एसडीएम सदर को इनके कार्यों की जांच करने तथा लेखपाल गंगा प्रसाद को आरोप पत्र जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने एसडीएम को इस गांव में अभियान चलाकर फार्म 6 भरवाने का निर्देश दिया। ताकि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, उनके नाम शामिल हो सकें। इस अवसर पर एसडीएम सदर व डीपीओ बृजेेंद्र जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed