फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Needy pedestrians will now be able to go to Nepal

जरूरतमंद पैदल यात्री अब जा सकेंगे नेपाल

Sat, 30 Jan 2021 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Needy pedestrians will now be able to go to Nepal
जरूरतमंद पैदल यात्री अब जा सकेंगे नेपाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भैरहवा (नेपाल)। कोविड-19 के मद्देनजर 23 मार्च के बाद भारत-नेपाल सरहद पर लगाई गई पाबंदियां अब धीरे-धीरे हटने लगी हैं। बृहस्पतिवार को नेपाल गृह मंत्रालय ने नेपाल भारत व नेपाल-चीन के 30 सीमा नाकों पर आवागमन में और रियायत देने के आदेश जारी किए हैं। लेकिन सोनौली-बेलहिया सरहद पर सिर्फ मालवाहक व जरूरतमंद पैदल यात्रियों के ही आवागमन के निर्देश हैं। यहां से पर्यटक व यात्री वाहनों पर लगी पाबंदी अभी भी हटने का इंतजार है। इस पाबंदी से नेपाल के भंसार कार्यालय को प्रतिदिन करीब एक लाख रुपये का नुकसान हो रहा है।

भैरहवा भंसार कार्यालय के सूचना अधिकारी पूर्ण प्रसाद लामसा का कहना है कि सामान्य समय में प्रतिदिन करीब चार सौ भारतीय पर्यटक व यात्री वाहनों का प्रवेश होता था, जिनसे भंसार शुल्क के रूप में राजस्व मिलता था। फिलहाल सोनौली-बेलहिया बॉर्डर पर यात्री वाहनों पर लगे प्रतिबंध हटने के कोई आदेश नहीं आए हैं। आदेश मिलने के बाद अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed