फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Need for meaningful effort on the development of God

देवदह के विकास को सार्थक प्रयास की जरूरत

Sun, 15 Oct 2017 12:26 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sun, 15 Oct 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Need for meaningful effort on the development of God
देवदह के विकास को सार्थक प्रयास की जरूरत - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। भगवान बुद्ध के ननिहाल में शनिवार को बौद्ध अनुयायियों ने बौद्ध महासम्मेलन का आयोजन किया। गोष्ठी में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि विश्व में बौद्ध अनुयायियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, ऐसे में भगवान बुद्ध के ननिहाल को देवदह को विश्व पटल पर लाने की जरूरत है।
विज्ञापन


यह बातें गोष्ठी के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सुग्रीव राम ने कही। बौद्ध महासम्मेलन की शुरुआत भगवान बुद्ध और भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन के बाद हुई। कार्यक्रम में कपिलवस्तु से भदंत महाथेरा धम्मप्रिय ने 20 लोगों को दीक्षा दी, उसके बाद भिक्षुओं को चीवर धारण कराया गया। विशिष्ट अतिथि गुड्डू खान ने कहा कि भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर सभी को चलना होगा।
विज्ञापन


महात्मा बुद्ध ने अहिंसा इंसानियत और छुआछूत का भेद मिटाकर भाईचारा का संदेश दिया है। भगवान बुद्ध को मानने वाले डा. भीमराव अंबेडकर ने शिक्षा, इंसानियत और संगठित रहने का मंत्र दिया। महाराष्ट्र के कंचन भाई खंडाले ने भी अपना विचार रखा। आयोजक बौद्ध विकास समिति के अध्यक्ष जितेंद्र राव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा की देवदह के विकास हेतु यहां इस महोत्सव एवं महासम्मेलन का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर थाईलैंड के फ्रॉ ख्रू रंगशीत सोन्ग श्री, कुशीनगर के भंते रत्नाकर, चिनगुद राम, बंटी तिवारी, राजा वाड्रा, सैय्यद मुकामी पुलिस के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed