फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   NCC cadets selected for Army camp

Maharajganj News: थल सेना शिविर के लिए चुने गए एनसीसी कैडेट

Wed, 25 Jun 2025 09:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 25 Jun 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets selected for Army camp
फरेंदा। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी काॅलेज में बुधवार को थल सेना शिविर टीएससी के लिए एनसीसी कैडेटों ने चयन प्रक्रिया में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। जहां पूरे पारदर्शिता के साथ शिविर के लिए कैडेट्स चुने गए।
विज्ञापन

102 यूपी बटालियन एनसीसी गोरखपुर के ले. कर्नल मिथुन मिश्रा, सुबेदार गुरनाम सिंह, हवलदार अर्जुन चौधरी, हवलदार अजीत राय, ले. डाॅ. संजय शर्मा ने प्रशिक्षण में सिखाए गए ऑप्टीकल्स, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट व फायरिंग की बारीकियों से परीक्षा लेते हुए लेकर थल सेना शिविर के लिए चयन किया।
विज्ञापन

एनसीसी थल सैनिक शिविर के चयन के दौरान कर्नल ने कैडेटों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनने, अनुशासन में रहने और टीम भावना के साथ काम करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी कैडेटों को कड़ी मेहनत करनी होगी और अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी कैडेटों से कहा कि वह एनसीसी में सीखी गई बातों को अपने जीवन में आगे भी जारी रखें और एक जिम्मेदार नागरिक बनें। इस दौरान संगम चतुर्वेदी, मुकेश यादव, प्रीति विश्वकर्मा, अनुष्का, आस्था पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed