फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   NCC Cadets Awarness rally organised

एनसीसी कैडेटों ने रैली निकाल यातायात नियमों के प्रति किया जागरुक

Sun, 22 May 2022 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
NCC Cadets Awarness rally organised
एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकाल यातायात नियम के प्रति किया जागरुक
विज्ञापन

महराजगंज। नगर के गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने शनिवार को कालेज गेट से हनुमानगढ़ी तक रैली निकाली तथा आमजन व राहगीरों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से सुबह से ही कैडेट्स कालेज में एकत्रित होने लगे। दिन में दस बजे के बाद सभी कैडेट्स ने रैली निकाली, कालेज गेट से सक्सेना चौक होते हुए रैली में शामिल कैडेट्स हनुमानगढ़ी तक गए तथा पुन: वापस विद्यालय लौट आए। सक्सेना चौक पर कुछ देर रुककर बालक व बालिका वर्ग के कैडेट्स ने राहगीरों व वाहन चालकों को रोककर यातायात नियमों के प्रति प्रेरित किया। मेजर अखिलेश्वर राव ने कहा कि कैडेट्स अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के क्रम में यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। इससे न सिर्फ लोगों में जागरुकता आएगी, बल्कि वे यातायात नियमों का पालन कर दुर्घटना को रोकने में भी मददगार साबित होंगे। इस दौरान खुशी, अर्चना, संजना, ममता, सपना, सोनी, संजू, अंकित, खालिद, संदीप, दिलीप, अभिषेक और बृजेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed