{"_id":"6112be0b8ebc3e73815e990a","slug":"navodaya-entrance-exam-today-maharajganj-news-gkp405144464","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय की प्रवेश परीक्षा आज, 5701 अभ्यर्थी पंजीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय की प्रवेश परीक्षा आज, 5701 अभ्यर्थी पंजीकृत
विज्ञापन

महराजगंज। नवोदय विद्यालय की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा बुधवार को जिले के 13 केंद्रों पर होगी। 5701 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। केंद्रवार अभ्यर्थियों का आवंटन कर दिया गया है। सर्वाधिक 950 अभ्यर्थी सदर ब्लॉक के दो परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगेे।
कोविड-19 के कारण इस बार नवोदय की प्रवेश परीक्षा देर से हो रही है। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सोमवार को नवोदय विद्यालय में परीक्षा समिति की बैठक हो चुकी है। केंद्राध्यक्षों व खंड शिक्षाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य जनार्दन उपाध्याय ने बताया कि 13 केंद्रों पर कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा के लिए 5701 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
फरेंदा व धानी ब्लॉक के 718 अभ्यर्थी एमपी पब्लिक स्कूल फरेंदा, नौतनवां व लक्ष्मीपुर ब्लॉक के 564 अभ्यर्थी माडर्न एकेडमी नौतनवां, निचलौल ब्लॉक के 376 अभ्यर्थी मसीह सेवाश्रम हाईस्कूल, मिठौरा ब्लॉक के 478 अभ्यर्थी सेंट जोसेफ स्कूल चौक रोड, सिसवा ब्लॉक के 206 अभ्यर्थी सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंड्री स्कूल सिसवा, सदर ब्लॉक के 504 अभ्यर्थी कार्मल इंटर कॉलेज धनेवा तथा 446 अभ्यर्थी जीजीआईसी धनेवा, घुघली ब्लॉक के 396 अभ्यर्थी डीएवी नारंग इंटर कॉलेज व 304 अभ्यर्थी एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज घुघली, पनियरा ब्लॉक के 491 अभ्यर्थी दलसिंगार इंटर कॉलेज रतनपुरवा तथा परतावल ब्लॉक के 420 अभ्यर्थी पंचायत इंटर कॉलेज व 462 अभ्यर्थी सावित्री पब्लिक स्कूल में परीक्षा देंगे।