फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nautanwan, lotus did not bloom in Sadar MLA's area

Maharajganj News: नौतनवां, सदर विधायक के क्षेत्र में नहीं खिला कमल

Mon, 15 May 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 15 May 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Nautanwan, lotus did not bloom in Sadar MLA's area
निर्दल, कांग्रेस, बसपा व सपा ने खोला खाता, जनादेश के संदेश को समझ रहे नेता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगर निकाय चुनाव परिणाम का सियासी संदेश दूर तक पहुंच रहा है। इस बार के चुनाव में दिग्गजों की बोलती बंद कर दी है। एक एक सीट के लिए बनाया गया बूथ मैनेजमेंट सब फेल हो गया। सतह पर मजबूती का दावा करने वाली पार्टियों की कथनी करनी सामने आ गई। जनादेश से सियासत से जानकार सबकुछ समझ चुके हैं। जनता जब बदलाव का मन बना लेगी तो ऐसे ही परिणाम सामने आते हैं।
जानकारी के अनुसार जिले की दो नगर पालिका है। नौतनवां में निर्दल तो महराजगंज में सपा ने कब्जा जमाया। आठ नगर पंचायतें हैं, इसमें तीन पर भाजपा, दो निर्दल, एक बसपा, एक सपा व एक कांग्रेस के खाते में दर्ज हुई है। बात सदर विधानसभा से शुरू करें तो इस क्षेत्र में चौक बाजार व घुघली नगर पंचायत है। दोनो जगहों पर भाजपा का करारी हार का सामना करना पड़ा है। इन दोनों सीटों को जीतने के लिए सभी ने पूरी मेहनत की, लेकिन जनादेश अनुमान के विपरित आ गया। सदर विधायक अपने क्षेत्र में एक भी सीट जीताने में कामयाब नहीं हो सके। इसी तरह से नौतनवां विधायक को भी कामयाबी नहीं मिली। सोनौली में प्रत्याशी की जीत से पार्टी को संजीवनी मिली तो नौतनवां में भी निर्दल ने कब्जा जमा लिया। यहां दोनों सीटों पर भाजपा का हार का सामना करना पड़ा। सिसवा विधानसभा क्षेत्र में एक सीट पर चुनाव हुआ था। उसमें भी पार्टी को जीत नहीं मिल सकी। निचलौल नगर पंचायत से सपा ने जीत दर्ज की। रोटरी क्लब के पूर्व मीड़िया प्रभारी दशरथ गुप्ता कहते हैं कि चुनाव में सब कुछ जनता जनार्दन की मर्जी चलता है। जरूरी है कि समय रहते ही जनता के मूड को भांप लिया जाय। स्थानीय चुनाव में बहुत फैक्टर काम करता है। सभी पर मजबूती से काम करना पड़ता है।
विज्ञापन

----------------------
पूर्व विधायक फरेंदा ने बचायी पार्टी की लाज फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह इस बार पार्टी के भाग्यशाली साबित हुए। उन्होंने भाजपा की दोनों सीटें निकाल ली। आनंदनगर व बृजमनगंज सीट को लेकर पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं के एड़ी चोटी एक कर दिया था। परिणाम आया तो उनकी मेहनत सफल हो गई। फरेंदा क्षेत्र के राजनीतिक जानकार बताते हैं कि पूर्व विधायक ने बेहतर ढंग से प्लानिंग करते हुए मतदाताओं तक गहरी पैठ बनाई, इस वजह से दोनो सीटें आराम से निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------- पनियरा विधायक ने एक सीट निकाला पनियरा विधानसभा क्षेत्र दो सीटों में पनियरा ही सिर्फ भाजपा जीत सकी। परतावल में बसपा ने जीत दर्ज की। इन दोनो सीटों पर चुनाव के बाद जीत के दावे किए जा रहे थे, लेकिन दावे के अनुसार भाजपा को जीत नहीं मिली।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed