{"_id":"65002765d4516340b40dd9ca","slug":"name-removed-from-list-for-not-paying-amount-in-maharajganj-2023-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला ने डीएम से लगाई गुहार: साहब मैं गरीब हूं....रकम नहीं देने पर सूची से कटवा दिया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने डीएम से लगाई गुहार: साहब मैं गरीब हूं....रकम नहीं देने पर सूची से कटवा दिया नाम
Tue, 12 Sep 2023 02:31 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी निचलौल।
संवाद न्यूज एजेंसी निचलौल।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 12 Sep 2023 02:31 PM IST
सार
महराजगंज जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा की मामले में पीड़िता से शिकायत मिली है। आवास योजना में धांधली की जांच कराने के लिए निर्देशित किया गया है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले में निचलौल ब्लॉक के जिम्मेदारों की मनमानी के चलते बालीमें निवास करने वाली सोना देवी का परिवार इन दिनों दर-दर भटकने को मजबूर है। क्योंकि यहां पर पात्र एक गरीब परिवार से रकम की मांग पूरा नहीं हुई, तो जिम्मेदारों ने उनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से कटवा दिया है।
विज्ञापन
वही अब मामले को तुल पकड़ता देख ब्लॉक के जिम्मेदार एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए पल्ला झाड़ने में लगे हैं। हालांकि पीड़ित परिवार इस मामले में जिला मुख्यालय पहुंच डीएम से शिकायत करते हुए नोटरी के माध्यम से बताया है कि साहब मैं गरीब हूं....रकम नहीं देने पर सूची से मेरा नाम कटवा दिया गया है।
विज्ञापन
बाली गांव के रहने वाली सोना देवी (65) ने बताया है कि उनके पास महज 25 डिस्मिल कृषि भूमि है। वह पति छब्बी और तीन बेटे दिनेश, संतोष और अशोक के साथ गांव में टीनशेड और तिरपाल के नीचे गुजर करती है। करीब 5 वर्ष पहले शौचालय योजना का लाभ मिला था। जिसे किसी तरह बनवा ली है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गीडा में 150 से अधिक प्लाॅटाें का इसी महीने होगा आवंटन, लक्ष्य से आधे ही आए थे आवेदन
वही बारिश और ठंड से बचने के लिए लंबे समय से आवास आने का इंतजार कर रही थी। इसी बीच जानकारी मिली कि पीएम आवास योजना की सूची में उनका नाम 15वें पर दर्ज है। सूची में नाम आने के बाद उम्मीद जगी थी कि अब बुढ़ापे में बच्चों के साथ जीवन अच्छे से कट जाएगा।
इसे भी पढ़ें: पत्नी ने सभासद पति पर दर्ज कराया दरिंदगी का केस, बोली- शादी को हो गए 22 साल, अब भी...
इन्होंने डीएम को दिए नोटरी में कहा है कि आवास देने के लिए जिम्मेदार उनसे 10 हजार रुपये की मांग करने लगे। गरीब होने के चलते रकम इकठ्ठा नहीं कर पाई। जिसके चलते जिम्मेदारों ने उनका नाम आवास सूची से कटवा दिया। जबकि रकम देने वाले अपात्रों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। ऐसे में इन्होंने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।