{"_id":"65b1230c461e56c1bf0bc5d6","slug":"naib-tehsildar-raids-on-information-about-illegal-sale-of-rice-maharajganj-news-t-206-1-sgkp1021-14454-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चावल की अवैध बिक्री की सूचना पर नायब तहसीलदार ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चावल की अवैध बिक्री की सूचना पर नायब तहसीलदार ने मारा छापा
Wed, 24 Jan 2024 08:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 24 Jan 2024 08:17 PM IST
विज्ञापन
नौतनवा। नगर के भुंडी बाईपास चौराहा के निकट स्थित एक गोदाम से चावल की अवैध बिक्री करने की सूचना पर बुधवार को नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव ने छापा डाला। इस दौरान उन्होंने चावल की दुकान संचालित करने से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने मंडी निरीक्षक नौतनवा को पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि नगर के महेंद्र नगर वार्ड में बाईपास के निकट एक स्थान पर चावल की खेप जमा कर उसकी अवैध बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल की गई तो उक्त दुकान मेशर्स शंकर ट्रेडर्स के नाम से पंजीकृत मिली है, लेकिन दुकान से चावल की अवैध बिक्री होने की शिकायत का संज्ञान लेते हुए मंडी निरीक्षक को जांच के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि अनियमितता प्रकाश में आने पर संचालक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।