फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   murder case filed against five people in maharajganj

घर के बरामदे में मिला था शव: हंगामे के बाद टूटी पुलिस की नींद, पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

Wed, 24 May 2023 03:45 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 24 May 2023 03:45 PM IST
सार

अपर पुलिस अधीक्षक के समझाने बुझाने के बाद शव का भारी संख्या में पुलिस बल की उपस्थिति में दरहटा स्थित शमशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक सदर अनुज कुमार सिंह सहित थानाध्यक्ष निचलौल आनंद कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष चौक विजय बहादुर सहित अधिक संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहे।

विज्ञापन
murder case filed against five people in maharajganj
महराजगंज समाचार - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले में चौक थाना क्षेत्र के नाथनगर गांव के रहने वाले महातम मिश्रा का शव उनके घर के बरामदे में मंगलवार को मिला था। मृतक की सास ने पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


वहीं मंगलवार रात में ही मृतक की सास कुसमावती समेत अन्य लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की जाने लगी। देर रात तक ठेकी चौराहे पर हंगामा हुआ। बुधवार सुबह को भी थाना परिसर में हंगामा करने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


मंगलवार रात में मृतक की सास व परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए ठेकी चौराहा समेत तीन स्थानों पर सड़क जाम कर आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। नाथनगर गांव में पहुंचकर रात में करीब 11 बजे पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों को आश्वसन देकर शांत कराया लेकिन बुधवार सुबह होते ही परिजनों ने शव को चौक स्थित ठेकी चौराहे पर रखकर आरोपियों पर मुकदमा, गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। समझाने के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने को सहमत हुए।

मधुबनी निवासी मृतक की सास कुसमावती देवी ने चौक थानाध्यक्ष को दिए तहरीर में लिखा है कि उसने दामाद महातम मिश्र की हत्या गांव के ही पांच लोगों ने मिलकर की है। हत्या कर शव को तीन दिन बाद उसके घर के बरामदे में फेंक दिया। थानाध्यक्ष विजय बहादुर ने बताया कि नाथनगर गांव के झिनकू, संजय, झिनकू के भांजे अजय तथा दो अज्ञात समेत कुल पांच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

 

पुलिस और पीड़ित पक्ष के बीच हुई थी नोकझोंक

शव का पोस्टमार्टम होने के बाद स्वजन चौक ठेकी चौराहे के निचलौल मार्ग पर मंगलवार की देर रात से बुधवार की सुबह आठ बजे तक अपनी मांग को लेकर सड़क पर डटे रहे। पुलिस और लोगों के बीच नोकझोंक होती रही। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने काफी समझाया बुझाया और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया, तब जाकर लोग शांत हुए।

पुलिस की मौजूद में हुआ अंतिम संस्कार
अपर पुलिस अधीक्षक के समझाने बुझाने के बाद शव का भारी संख्या में पुलिस बल की उपस्थिति में दरहटा स्थित शमशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक सदर अनुज कुमार सिंह सहित थानाध्यक्ष निचलौल आनंद कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष चौक विजय बहादुर सहित अधिक संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहे। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की हत्या में शामिल किसी भी आरोपी को बक्शा नहीं जाएगा। मामले की जांच करने के बाद हर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

10 वर्षीय बेटे ने पिता को दी मुखाग्नि
मृतक महातम मिश्र के दस वर्षीय बेटे आलोक मिश्र ने बुधवार को सुबह 11 बजे चौक थाना क्षेत्र के दरहटा शमशान घाट पर पुलिस की उपस्थिति में पिता के शव को मुखाग्नि दी। मुखाग्नि देते ही वह फफक कर रोने लगा।

 

सिर में चोट लगने के कारण हुई थी महातम की मौत

महातम मिश्रा की मौत सिर में ज्यादा चोट लगने के कारण हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका जिक्र किया गया है। मौत होने के कुछ और कारण दर्शाया गया है, लेकिन रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं है।

जमीन बैनामा करा लिया, रकम नहीं दी
नाथनगर गांव के रहने वाले महातम मिश्रा के पास करीब तीन एकड़ खेती थी। इस जमीन को बगैर रकम दिए ही बैनामा कराने का आरोप है। तहरीर के अनुसार, आरोपियों ने जमीन बैनामा कराने के बाद रकम न देना पड़े, इसलिए महातम को मौत की नींद सुला दी। सिर के हिस्से पर गंभीर रूप से प्रहार किया गया था। मृतक का हाथ सूजा हुआ था। शव से बदबू आ रही थी। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि चार पांच दिन पहले ही मौत हुई होगी।

तीन वर्ष पहले महातम के पत्नी की हुई थी मौत
महातम मिश्रा (50) का विवाह मधुबनी गांव में हुआ था। तीन वर्ष पहले उनकी पत्नी की मौत बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। उनका एक आठ वर्षीय बेटा तथा एक छह वर्षीय बेटी है। मां के नहीं रहने के कारण दोनों बच्चे ननिहाल में नानी के साथ रहते है। महातम नशे का आदी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed