फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mulayam singh s Birthday celaberated

सपा संरक्षक का जन्मदिन

Tue, 23 Nov 2021 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Mulayam singh s Birthday celaberated
जिले में धूमधाम से मनाया गया सपा संरक्षक मुलायम सिंह का जन्मदिन
विज्ञापन

महराजगंज। जनपद के विभिन्न स्थानों पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्म दिन धूमधाम से मनाया। सभी कार्यकर्ताओं ने उनके लंबी उम्र की कामनाएं कीं। मुख्य कार्यक्रम शहर में सपा कार्यालय पर पार्टी जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन की अध्यक्षता में हुआ।
पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद, भाई रामलाल यादव, विंद्रेश कन्नौजिया, गौरी शंकर गुप्ता, अमीर खान, निर्मेष मंगल, जितेन्द्र यादव, अतुल पटेल, मक्खू प्रसाद, दिलीप शुक्ला, अशोक यादव, हरेंद्र कृष्ण सत्यपाल यादव, कुंदन सिंह, त्रिपाठी, राहुल मिश्र, दीनबंधु यादव दीपू, बलराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में वरिष्ठ सपा नेता व प्रमुख संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश सिंह के आवास पर केक काट कर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर उनका जन्मदिन मनाया। उसके बाद पूर्व प्रमुख ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में पहुंच कर महिलाओं को अंगवस्त्र व मिठाई,फल का वितरण किया। इस दौरान अधीक्षक डॉ. उमेश चंद्रा, रामसरन गुप्ता, डॉ गौरव सिंह, देवी सरण दुबे, मिथलेश शाही, विभूति पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक विनोद तिवारी के आवास पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश लाल, सिद्धार्थ पांडेय, गौरीशंकर मालवीय, लालबहादुर श्रीवास्तव, डॉ. रामनरायन चौरसिया, प्रभाकर उपाध्याय, प्रकाश जायसवाल आदि मौजूद रहे। नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह ने अपने आवास पर केक काटकर कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी संरक्षक का जन्म दिन मनाया। इस दौरान रामबेलास यादव, हबीब खान, वकील, मुन्ना खान, मुबारक, राजू उर्फ अश्वनी दुबे, आशुतोष सिंह आदि मौजूद रहे।

घुघली प्रतिनिधि के अनुसार समाजवादी युवा जनसभा के राष्ट्रीय सचिव अमरजीत यादव सभा के कैंप कार्यालय में पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विजय यादव, उमेश चौहान, शिवपाल यादव, अशोक, कृष्ण वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed