फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   mujahana mein bijalee theek karaane ke lie ekatr karana padata chanda

मुजहना में बिजली ठीक कराने के लिए एकत्र करना पड़ता चंदा

Tue, 07 Dec 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
mujahana mein bijalee theek karaane ke lie ekatr karana padata chanda
मुजहना गांव में तारो को मकड़ जाल। - फोटो : MAHARAJGANJ
मुजहना में बिजली ठीक कराने के लिए एकत्र करना पड़ता चंदा
विज्ञापन

हैंडपंप खराब, गांव में वाटर सप्लाई की व्यवस्था भी नहीं
महराजगंज। शहर का दायरा तो बढ़ा दिया गया, लेकिन सुविधाओं को बढ़ाने के लिए बजट का इंतजार किया जा रहा है। जी हां, नगर पालिका महराजगंज का हिस्सा बन चुके मुजहना गांव की तस्वीर कुछ यही कहानी बयां कर रही। लोगों को मलाल है कि नगर का हिस्सा बनने के बाद भी जिम्मेदार बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं।
मुजहना गांव में बिजली खराब होने पर लोग चंदा एकत्र कर उसे ठीक कराते हैं। एक ट्रांसफॉर्मर से 12 से अधिक लोगों को कनेक्शन दिया गया है। ओवरलोड होने के कारण लोक फाल्ट की समस्या बनी रहती है। यहां सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी टोटा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी जलालुद्दीन ने बताया कि गांव में सड़क की दशा खराब है। बिजली खराब होने पर चंदा लगाकर सही कराना पड़ता है। पर्याप्त बिजली भी नहीं मिलती। समस्याओं को दूर करने के लिए जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं। कमलावती ने बताया कि सड़क गड्ढायुक्त है। पोल पर स्ट्रीट लाइट नदारद हैं। रात में अंधेरे में आना-जाना पड़ता है। शहर का हिस्सा बनने के बाद भी सुविधाएं बढ़ी नहीं हैं। पहले जैसे था, वैसे ही आज भी व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश ने बताया कि गांव में बिजली के तारों का मकड़जाल है। इससे आए दिन गांव में बिजली खराब होती रहती है। चंदा एकत्र न हो तो बिजली की खराबी दूर नहीं हो पाएगी। कैलाश ने बताया कि जलनिकासी की बेहतर व्यवस्था नहीं है। सफाईकर्मी गांव में आते ही नहीं हैं।

नगर पालिका में शामिल गांवों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जैसे ही बजट उपलब्ध होगा, वहां जरूरी कार्यों को कराया जाएगा।
कृष्ण गोपाल जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed