फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Movement will not move forward soon

मानदेय जल्द न बढ़ने पर करेंगे आंदोलन

Mon, 17 Dec 2018 12:38 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 17 Dec 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
Movement will not move forward soon
मानदेय जल्द न बढ़ने पर करेंगे आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की जिला इकाई के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हुई। इसमें संगठन की कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष गीता पांडेय ने प्रदेश सरकार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ वादा खिलाफी का आरोप लगाया। साथ ही चेतावनी दी कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के मानदेय में जल्द वृद्धि नहीं की गई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


उनका कहना था कि मानदेय में संतोषजनक वृद्धि न होने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने चेतावनी दी कि 15 जनवरी तक मानदेय में संतोषजनक वृद्धि न होने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसके तहत धरना प्रदर्शन भी किया जा सकता है। उनका कहना था कि कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों के बेहतर ढंग से संचालित कर रही है। इसके बावजूद सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं व मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने मांगें पूरी न होने पर कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी भी दी।जिला संरक्षक सत्येंद्र कुमार पटेल ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष अमीरून निशा ने कहा कि कहा कि मानदेय में वृद्धि होने तक संगठन के लोग अपना संघर्ष जारी रखेंगे। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री प्रभावती, प्रियंका सिंह,  प्रदेश संरक्षक मकबूल आलम, पूर्वांचल प्रभारी रमाकांत राय के अलावा संजू भारती, संगीता, मंजू, शशिकला, सुरेंद्र पासवान, सुरेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed