फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   motorizes tricycle will be distributed

महाराजगंज: दिव्यांगों को मिलेगी मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल

Sat, 11 Feb 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 11 Feb 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
motorizes tricycle will be distributed
एक वर्ष से इंतजार के बाद 14 फरवरी को समेकित विद्यालय में वितरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। एक वर्ष से अधिक समय से मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल का इंतजार कर रहे दिव्यांगों के लिए राहत भरी खबर है। सभी 100 पात्र आवेदकों को 14 फरवरी को समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल का वितरण होगा। ट्राइसाइकिल के साथ ही अन्य दिव्यांगों को भी ट्राइसाइकिल, हियरिंग एड, बैशाखी, स्टिक आदि का वितरण होगा।

मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल के लिए दिव्यांगों ने एक वर्ष पूर्व आवेदन किया था। पिछली बार आपूर्ति न होने की वजह से उन्हें ट्राइसाइकिल नहीं मिल पाई। इस बार नए सिरे से मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल की आपूर्ति की प्रक्रिया को प्रारंभ किया गया तो फर्म की ओर से जनवरी माह में आपूर्ति कर दी गई। विधान परिषद चुनाव की अधिसूचना की वजह से उसका वितरण नहीं हो पा रहा था। अब जबकि अधिसूचना समाप्त हो गई है तो सभी पात्र दिव्यांगों को 14 फरवरी को कार्यक्रम के माध्यम से उसका वितरण कराने पर सहमति बनी है। इसके साथ ही साथ अन्य सहायक उपकरण का भी वितरण होगा।
विज्ञापन


नौ अधिकारियों व अन्य कर्मियों को लगाया गया
14 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नौ अधिकारियों व अन्य कर्मियों को लगाया गया है। उप जिलाधिकारी सदर, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक निबंधक सहकारिता, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला अग्निशमन अधिकारी, यातायात निरीक्षक को अलग-अलग कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही महिला कल्याण विभाग की कर्मी, पिछड़ा व समाज कल्याण विभाग के कर्मी व दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग के कर्मी भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल व अन्य उपकरण बांटने की योजना बना ली गई है। सामग्री प्राप्त कर वे अपनी मुश्किल कम कर सकेंगे।
-शांतप्रकाश श्रीवास्तव, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed